दिल्ली: 2 महीने में 2 बार महिला को मारी गोली, पति की हो चुकी है हत्या

बीते 7 अक्टूबर को महिला और उसके पति पर हमला हुआ था. उस वक्त ज्योति नाम की यह महिला बाल-बाल बच गई थी लेकिन उसके पति की मौत हो गई थी. फिर उसी महिला पर फायरिंग की गई. पहेली बनी इस फायरिंग को ऑनर किलिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है.

Advertisement
महर्षि वाल्मीकि अस्पताल (फोटो-तनसीम हैदर) महर्षि वाल्मीकि अस्पताल (फोटो-तनसीम हैदर)

तनसीम हैदर / रविकांत सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

बाहरी दिल्ली के बवाना में सोमवार को अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी. घायल महिला अस्पताल में भर्ती है. महिला और उसके पति को इसी महीने 7 अक्टूबर को भी गोली मारी गई थी. उस घटना में पति की मौत हो गई थी और महिला घायल थी. सोमवार को फिर उसी महिला को गोली मारी गई. महिला की हालत गंभीर है और महर्षि बाल्मीकि अस्पताल में भर्ती है.

Advertisement

दरअसल ज्योति नाम की महिला इसी महीने 7 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में मौत के मुंह से बच गई थी और हालत में सुधार होने के बाद अब यह घर आ गई थी. सोमवार को उसके घर पर फिर किसी ने अचानक फायरिंग कर दी. गोली महिला के चेहरे के पास लगी है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. गोली मारने वाले कौन थे, किस गाड़ी से आए थे, इस बारे में आसपास के लोगों को भी कुछ पता नहीं है. किसी ने भी इस मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया. महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार क्यों बार-बार इस परिवार के ऊपर गोलियां चलाई जा रही हैं. महिला के पति की मौत हो चुकी है. पिछली फायरिंग में भी कोई लूटपाट नहीं हुई थी. ताजा घटना में भी कोई लूटपाट नहीं हुई है. हमलावर सिर्फ गोली मारकर फरार हो जाते हैं. फिलहाल बवाना थाना पुलिस पिछली घटना का केस सॉल्व भी नहीं कर पाई है और अब फिर दोबारा से उसी महिला पर हमला हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अंतरजातीय शादी की है, इसलिए इन दोनों को निशाना बनाया गया हो. पूरा गांव इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है और न ही कोई पुलिस के सामने बयान दे रहा है. फायरिंग एक पहेली बनी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »