दिल्ली: होने वाली पत्नी को गोली मार युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के सामने शनिवार रात हुई वारदात में पुलिस तफ्तीश में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. दरअसल घायल युवती शादीशुदा थी, लेकिन पति के साथ अनबन के चलते उसने अपने पति से तलाक ले लिया था.

Advertisement
दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के सामने चली गोलियां दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के सामने चली गोलियां

हिमांशु मिश्रा / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास शनिवार रात एक खौफनाक गोलीकांड को अंजाम दिया गया. एक युवती और उसके पहले पति को सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल के बेटे ने सरेआम गोली मार दी. आरोपी ने दोनों को गोली मारने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में तीनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

दरअसल शनिवार रात हुई इस वारदात में पुलिस तफ्तीश में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. दरअसल घायल युवती शादीशुदा थी, लेकिन पति के साथ अनबन के चलते उसने अपने पति से तलाक ले लिया था.

पुलिस के मुताबिक, 3 साल पहले युवती की राजेंद्र नामक युवक से शादी हुई थी. शादी के कुछ वक्त बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे और फिर आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया. जिसके बाद युवती ने पर फिर से अपनी शादी के लिए प्रोफाइल बनाई.

मैट्रीमोनियल साइट के जरिए युवती की काजल जतिन सरकार से मुलाकात हुई. दोनों ने शादी का प्लान बनाया. युवती ने जतिन को अपनी पहली शादी के बारे में भी बता दिया. जिसके बाद शनिवार को यह बात युवती के पहले पति राजेंद्र को पता चली.

Advertisement

राजेंद्र युवती से मिलने के लिए NCUI कैंपस पहुंचा. वहीं युवती ने जतिन को भी वहां बुला लिया. पुलिस आशंका जता रही है कि जतिन युवती के पहले से शादीशुदा होने की बात से खफा था. जतिन अपने पिता की पिस्टल लेकर वहां पहुंचा था.

इसी दौरान जतिन और राजेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर जतिन ने पहले राजेंद्र को और फिर युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है.

दक्षिणी दिल्ली की एडिशनल डीसीपी नुपूर प्रसाद ने इस बारे में बताया कि लड़की एक कॉल सेंटर में काम करती है. आरोपी युवक और घायल युवती जल्द शादी करने वाले थे. फिलहाल पुलिस घायलों के परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »