दिल्ली में महिला वैज्ञानिक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा 'अब बहुत जी ली जिंदगी मैंने'

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट में बतौर साइंटिस्ट काम करने वाली एक तीस वर्षीय महिला ने दिल्ली में अपने अधिकारिक आवास पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट में बतौर साइंटिस्ट काम करने वाली एक तीस वर्षीय महिला ने अपने अधिकारिक आवास पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.

राजधानी दिल्ली के पूसा रोड पर स्थित इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट में तीस साल की पूजा राय वैज्ञानिक तौर पर काम करती थीं. गुरुवार की सुबह वह परिसर में बने ऑफिसर फ़्लैट पर ही पाई गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है.

Advertisement

पुलिस ने पूजा राय के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पूजा ने नोट में लिखा था कि 'अब बहुत जी ली जिंदगी मैंने'. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक पूजा शादीशुदा थी उसका पति एक बिजनेसमेन. जो दिल्ली में ही कारोबार करता है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली पूजा की शादी 2015 में हुई थी. पुलिस अभी पूजा का पोस्टमार्टम करा रही है. जांच पड़ताल जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »