शराब के लिए घरवालों को परेशान करता था हिस्ट्रीशीटर, छोटे भाई ने गोली मारकर किया मर्डर

पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर विक्रांत अपनी मां पूनम और छोटे भाई निशांत (26) से शराब के लिए पैसे मांगता था, जिस की वजह से परिवारवाले उससे परेशान रहते थे. उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे विक्रांत घर आया और अपनी मां से पैसे मांगने लगा.

Advertisement
मारे गए हिस्ट्रीशीटर विक्रांत के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं मारे गए हिस्ट्रीशीटर विक्रांत के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं

aajtak.in

  • गाजियाबाद,
  • 20 मई 2025,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक हिस्ट्रीशीटर को उसी के छोटे भाई ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, वो हिस्ट्रीशीटर आए दिन अपनी मां और छोटे भाई को परेशान करता था. उनसे पैसे की मांग की करता था. सोमवार की रात भी नशे में धुत होकर वो अपने घर पहुंचा था और अपनी मां के साथ पैसे को लेकर गाली गलौज कर रहा था.

Advertisement

गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने पीटीआई को बताया कि मृतक की पहचान पैंगा गांव निवासी विक्रांत (28) के रूप में हुई है, जो निवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था. उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज थे. दो महीने पहले चोरी के एक मामले में जेल में रहने के बाद विक्रांत हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. 

पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर विक्रांत अपनी मां पूनम और छोटे भाई निशांत (26) से शराब के लिए पैसे मांगता था, जिस की वजह से परिवारवाले उससे परेशान रहते थे. उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे विक्रांत घर आया और अपनी मां से पैसे मांगने लगा.

जब मां ने उसे पैसे देने से मना कर दिया, तो वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा. इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच हाथापाई हो गई और विक्रांत ने निशांत पर ईंट से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि जब मामला बढ़ा तो छोटे भाई निशांत ने विक्रांत की पिस्तौल निकाल ली और उसी से उसे गोली मार दी.

Advertisement

पुलिस ने उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल जब्त कर ली गई है और निशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है. निशांत गांव में ही एक गैस एजेंसी में काम करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »