श्रद्धा मर्डर केस: आफताब का परिवार हुआ अंडरग्राउंड? तलाश में जुटी दिल्ली और मुंबई पुलिस

सूत्रों के मुताबिक आफताब के परिवार ने कुछ समय पहले ही नया नगर में एक मकान किराए पर लिया था. लेकिन अब परिवार वहां नहीं है. आफताब के माता-पिता और भाई का फोन भी बंद बताया जा रहा है. वहीं आरोपी के दोस्तों को भी उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Advertisement
आफताब ने श्रद्धा वॉल्कर की हत्या 18 मई को कर दी थी आफताब ने श्रद्धा वॉल्कर की हत्या 18 मई को कर दी थी

पारस दामा

  • मुंबई,
  • 20 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

श्रद्धा मर्डर केस का खुलासा करने के लिए दिल्ली पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. अलग-अलग टीमें अलग-अलग लोकेशन पर जांच में जुटी हैं. एक टीम ने मुंबई में भी मोर्चा संभाल रखा है. यहां पुलिस टीम ने वसई इलाके की रीगल बिल्डिंग में पूछताछ की, जहां श्रद्धा और आफताब रहते थे. अब पुलिस को आरोपी के परिवार की भी तलाश है, घर शिफ्ट करने के बाद से जिनका कोई अता-पता ही नहीं है. परिवार की तलाश में महाराष्ट्र की नया नगर पुलिस और मानिकपुर पुलिस ने भी टीमें गठित की हैं. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक आफताब के परिवार ने कुछ समय पहले ही नया नगर में एक मकान किराए पर लिया था. लेकिन अब परिवार वहां नहीं है. आफताब के माता-पिता और भाई का फोन भी बंद बताया जा रहा है. वहीं आरोपी के दोस्तों को भी उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है. दरअसल, मामले से जुड़ी एक गवाह ने दावा किया था कि आऱोपी के परिवार को श्रद्धा के साथ रोज-रोज हो रही मारपीट के बारे में जानकारी थी और उन्हीं ने आफताब को संरक्षण दे रखा था.

मुंबई के वसई से सटे नालासोपारा की रहने वाली पूनम बिड़लान ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि जब श्रद्धा और आफताब एवर शाइन इलाके में रहने के लिए आये तो तब श्रद्धा उनके पास 3 बार मदद मागंने के लिए आई थी. एक बार तो पूनम श्रद्धा को साथ लेकर तुलिंज पुलिस थाने भी पहुंची और शिकायत दर्ज करायी. अगले दिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज करने की तैयारी थी. श्रद्धा भी तैयार हो गयी थी. लेकिन आरोपी के मां- बाप ने श्रद्धा को कन्विंस कर लिया था. पूनम ने आरोप लगाया था कि आफताब को उसके मां-बाप ने संरक्षण दे रखा था.

Advertisement

तालाब खाली करा रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस को इस हत्याकांड में बड़ा इनपुट मिला है. जिसके आधार पर पुलिस छतरपुर एनक्लेव स्थित तालाब को खाली कराने में जुटी है. दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली है कि इसी तालाब में कातिल आफताब ने श्रद्धा का सिर फेंका था. पुलिस नगर निगम की टीम के साथ श्रद्धा के सिर की तलाश में जुटी है. माना जा रहा है कि अगर यहां से पुलिस को सिर मिल जाता है तो इस केस का खुलासा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. हालांकि पुलिस के लिए हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी अभी बड़ी चुनौती बना हुआ है.

आज आफताब को लेकर फ्लैट पर गई थी 

बता दें कि दिल्ली पुलिस आज रविवार को आफताब के फ्लैट पर पहुंची. यहां करीब 3 घंटे बाद दो काली पन्नियों में कुछ सामान लेकर पुलिस की टीम चली गई. पुलिस टीम के साथ आफताब भी मौजूद था. दरअसल, पुलिस तीसरी बार इस फ्लैट पर आई थी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां क्राइम सीन को रिक्रिएट भी किया था. इसके अलावा पुलिस की टीमें उत्तराखंड और हिमाचल के जंगलों में भी सबूत जुटाने में लगी है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की टीमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भेजी गई हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »