सुशांत केसः ड्रग्स पेडलर और शोविक से एक साथ पूछताछ कर रही NCB

सुशांत केस में आज सबसे बड़ा एक्शन हुआ. पहली बार कोई जांच टीम रिया के घर छापेमारी के लिए पहुंची. पहली बार रिया का पूरा घर खंगाला गया. पहली बार घर में पूछताछ की गई. पहली बार जांच एजेंसी रिया के परिवार के किसी सदस्य को घर से उठा कर ले गई. वो सदस्य है रिया का भाई शोविक.

Advertisement
NCB अब शोविक से लगातार पूछताछ कर रही है NCB अब शोविक से लगातार पूछताछ कर रही है

शम्स ताहिर खान / सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 04 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST
  • ड्रग्स के एंगल पर जांच कर रही NCB
  • रिया का भाई शोविक शक के घेरे में
  • शोविक बोलेगा तो खुलेंगे रिया के राज़!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन गहराता जा रहा है. रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. रिया के घर पर छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शोविक चक्रवर्ती को अपने साथ ले गई. इस वक्त शोविक से ड्रग्स पेडलर के साथ बिठाकर पूछताछ हो रही है.

सुशांत केस में आज सबसे बड़ा एक्शन हुआ. पहली बार कोई जांच टीम रिया के घर छापेमारी के लिए पहुंची. पहली बार रिया का पूरा घर खंगाला गया. पहली बार घर में पूछताछ की गई. पहली बार जांच एजेंसी रिया के परिवार के किसी सदस्य को घर से उठा कर ले गई. वो सदस्य है रिया का भाई शोविक. अब रिया के भाई पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. 

Advertisement

ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शोविक से पूछताछ कर रही है. अब गिरफ्त में आए ड्रग्स पेडलर बासित और जैद को साथ बिठाकर शोविक से सवाल-जवाब हो रहे हैं. सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा पर भी सवालों की बौछार की जा रही है.

दरअसल, शुक्रवार की सुबह-सुबह मुंबई जागी ही थी कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक्शन में आ गया. अचानक NCB टीम की गाड़ियां रिया के अपार्टमेंट में दाखिल हुईं और दनदनाते हुए रिया के फ्लैट में जा पहुंचीं. एनसीबी की 3 टीमें थीं. दो टीम रिया के घर पर पहुंचीं तो तीसरी टीम ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के फ्लैट का रूख किया. आजतक सबसे पहले इस दबिश की तस्वीरें देश के सामने लेकर आया. 

तीन घंटे से ज्यादा की छापेमारी के बाद शोविक और मिरांडा को एनसीबी की टीम अपने साथ ले गई. रिया के घर से एनसीबी की टीम शोविक के लैपटॉप के साथ-साथ रिया का पुराना मोबाइल भी साथ ले गई. इससे पहले एनसीबी ने 3 घंटे तक रिया का पूरा घर खंगाला. वहां मौजूद हर एक शख्स से पूछताछ की गई. हर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की पड़ताल की. साथ ही वहां खड़ी उस जीप कंपास कार की भी जांच की, जिसे शोविक चलाता रहा है. 

Advertisement

ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ठोस सबूत की तलाश में है. शोविक का नाम ना सिर्फ रिया की चैट में आया बल्कि जैद और बासित ने भी उसके साथ लिंक की बात की. ये गवाही ही शोविक की गिरफ्तारी के लिए काफी है. NDPS कानून का सेक्शन 67 नारकोटिक्स ब्यूरो को ये अधिकार भी देता है. मतलब शोविक की गिरफ्तारी अब तय लग रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »