बिहार: 27 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात डकैत, पेशी के दौरान सिपाही को पिस्टल दिखाकर हुआ था फरार

STF की टीम ने नालंदा में छापेमारी कर बिहार के कुख्यात डकैत रवि पेशेंट उर्फ रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. रवि की तलाश बिहार के साथ-साथ झारखण्ड और बंगाल की पुलिस भी कर रही थी. लूट की वारदात के लिए जेल में बंद रवि ने फरार होकर 3 बड़ी घटनाओं को फिर से अंजाम दिया था.

Advertisement
बिहार का कुख्यात डकैत रवि पेशेंट उर्फ रवि गुप्ता. बिहार का कुख्यात डकैत रवि पेशेंट उर्फ रवि गुप्ता.

aajtak.in

  • नालंदा,
  • 27 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST
  • 27 महीने से फरार था करोड़ों की लूट का मास्टर माइंड
  • STF की टीम ने नालंदा से किया रवि गुप्ता को अरेस्ट
  • 3 राज्यों की पुलिस को थी डकैत रवि गुप्ता की तलाश

बिहार का कुख्यात डकैत रवि पेशेंट उर्फ रवि गुप्ता आखिरकार 27 महीने बाद STF के हत्थे चढ़ ही गया. STF ने नालंदा के सोहसराय इलाके में छापेमारी कर रवि पेशेंट को गिरफ्तार कर लिया है. STF ने इस खबर की पुष्टि की. साथ ही उसकी तस्वीर भी जारी की है. दरअसल, रवि की तलाश बिहार के साथ-साथ झारखंड और बंगाल की पुलिस कर रही थी. 

Advertisement

रवि को ढूंढने के लिए 3 राज्यों की पुलिस लगी थी. लेकिन वह अपना हुलिया और ठिकाना बदलने में काफी माहिर था. जिसकी वजह से इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. रवि का ठिकाना रांची में भी था और जब उसके ठिकाने पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से भी रवि फरार हो गया.

साथियों के साथ मिलकर लूटा 5 करोड़ का सोना
बता दें, साल 2019 में रवि पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना इलाके में पंचवटी रत्नालय से 5 करोड़ का सोना लूटकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया था. लेकिन 9 दिन बाद पुलिस ने रवि और उसके साथियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया था. वह बेउर जेल में 6 महीने रहा और वहीं से फरार होने की साजिश रची. फिर पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान सिपाही पर पिस्टल सटाकर फरार हो गया. 

Advertisement

फरार होने के बाद 3 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम
वहीं, फरार होने के बाद भी रवि ने 3 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. पटना से फरार होने के बाद रवि पश्चिम बंगाल चला गया जहां उसने आसनसोल में गणपति ज्वेलर्स में बड़ी डकैती को अंजाम दिया. उसके बाद साल 2020 में झारखंड पहुंचा जहां उसने बोकारो में एक व्यक्ति की हत्या कर दी. फिर पटना के आलमगंज इलाके में एक व्यक्ति से रंगदारी मांगी और अंत में फिर बिहार के नालंदा में एक ज्वेलरी शॉप को लूटने का प्लान कर रहा था. लेकिन STF ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया. रवि की गिरफ्तारी की सूचना STF ने झारखंड और बंगाल पुलिस को भी दे दी है.

(इनपुट: सुजीत गुप्ता)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »