बांग्लादेश में साजिश, कोलकाता में कत्ल... सीवर लाइन में सांसद अनवारुल अज़ीम मर्डर केस के सबूत तलाश रही पुलिस

सीआईडी को शक है कि कातिलों ने एमपी साहब का कत्ल कर उनकी लाश को टुकड़ों में काट कर जगह-जगह सीवर लाइनों में और नालों में ठिकाने लगा दिया है. मंगलवार को ये तलाशी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके की पॉश संजीव सोसायटी में हुई, जबकि इससे पहले भांगोड़ इलाके के बागजोला नाले में भी तलाशी अभियान चलाया गया था.

Advertisement
अभी तक बांग्लादेशी सांसद की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है अभी तक बांग्लादेशी सांसद की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है

राजेश साहा

  • कोलकाता,
  • 30 मई 2024,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

Bangladeshi MP Anwarul Azim Murder Mystery: कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के एक सीवर लाईन से पुलिस ने मांस के टुकड़े और बालों के गुच्छे बरामद किए हैं. ये बरामदगी यूं ही नहीं हुई. बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अज़ीम का क़त्ल करने के बाद उनकी लाश के टुकड़ने करने वाले क़ातिलों ने पूछताछ में ये बताया था कि उन्होंने सांसद की लाश के टुकड़े टॉयलेट में फ्लश कर दिए थे. अब बस डीएनए रिपोर्ट का इंतज़ार है, ताकि ये पता चल सके कि ये वही टुकड़े हैं या किसी और के?

Advertisement

CID कर रही है मामले की जांच
सीवर लाइन के इर्द-गिर्द चलता देख कर सभी को यही लग रहा था कि सफाई अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन वो सफ़ाई अभियान महज़ साफ-सफ़ाई के लिए नहीं बल्कि एक कत्ल के सुराग की तलाश के लिए था. कोलकाता में क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी सीआईडी पिछले दस दिनों से कुछ इसी तरह जगह-जगह बांग्लादेश के एक एमपी साहब की तलाश कर रही है. 

संजीव सोसायटी के नालों में तलाशी
क्योंकि सीआईडी को शक है कि कातिलों ने एमपी साहब का कत्ल कर उनकी लाश को टुकड़ों में काट कर जगह-जगह सीवर लाइनों में और नालों में ठिकाने लगा दिया है. मंगलवार को ये तलाशी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके की पॉश संजीव सोसायटी में हुई, जबकि इससे पहले भांगोड़ इलाके के बागजोला नाले में भी तलाशी अभियान चलाया गया था. 

Advertisement

आखिरी बार सोसाइटी में देखे गए थे सांसद अनवारुल अज़ीम 
पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी ने कोलकाता से गायब हुए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम के लाश की टुकड़ों की तलाश में मंगलवार को उस सोसायटी की सीवर लाईन को खंगाल डाला, जिस सोसायटी में आखिरी बार अनवारुल अज़ीम को ज़िंदा देखा गया था. और जिस सोसायटी में जाने के बाद अज़ीम ऐसे गायब हुए अब तक किसी को ढूंढे नहीं मिले. 

सीवर लाइन में फेंके थे लाश के टुकड़े
हालांकि पुलिस की जांच में अब ये साफ हो चुका कि अज़ीम सिर्फ गायब नहीं हैं, बल्कि उनका क़त्ल हो चुका है और क़ातिलों ने उनकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग ठिकानों पर फेंक दिया है. सूत्रों की मानें तो सांसद का क़त्ल करने वाले कातिलों में से एक अमानुल्ला अमान ने ना सिर्फ पुलिस की पूछताछ में सांसद के लाश के टुकड़े सीवर लाइन में फेंकने की बात कही, बल्कि ये भी बताया कि सीवर लाइन में सिर्फ मांस के टुकड़े ही फेंके गए थे, हड्डियां कहीं और निपटाई गई हैं.

मांस के टुकड़ों और बालों की DNA जांच
चौंकाने वाली बात ये रही कि मंगलवार को इस तलाशी अभियान में पुलिस को सीवर लाइन के अंदर से कुछ मांस के टुकड़े और बाल भी मिले. जिन्हें पुलिस ने इकट्ठा कर उन्हें डीएनए जांच के लिए रख लिया है, ताकि ये साफ हो सके कि ये टुकड़े वाकई अनवारुल अजीम के हैं या नहीं? कुछ इसी इरादे से सीआईडी ने बांग्लादेश में रहने वाली सांसद अजीम की बेटी मुमतरिन को कोलकाता बुलाया है, ताकि उनका सैंपल लेकर सीवर लाइन से बरामद टुकड़ों के साथ डीएनए का मिलान कराया जा सके.

Advertisement

13 मई को गायब हो गए थे बांग्लादेशी सांसद
बांग्लादेश की डिटेक्टिव टीम भी इस मामले की जांच के लिए कोलकाता में है. बांग्लादेशी सांसद 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे और उसके बाद 13 मई को गायब हो गए. बात में जांच हुई तो पता चला कि उन्हें एक लड़की ने हनीट्रैप में फंसा कर न्यू टाउन के इस फ्लैट में बुलाया था, जहां उनका क़त्ल कर लाश ठिकाने लगा दी गई. और इस साज़िश के पीछे उनके दोस्त और पार्टनर अख्तरुज्जमां शाहीन का हाथ है, जो फिलहाल फरार है.

सांसद की हत्या में हनी ट्रैप का एंगल
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में भारत और बांग्लादेश की पुलिस लगी हुई है. पुलिस ने सांसद की हत्या में उनके बचपन के दोस्त और बिजनेस पार्टनर का हाथ बताया है. इस मामले में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आ रहा है. सांसद अनवारुल की हत्या मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस को शक है कि सांसद को हनीट्रैप का झांसा देकर कोलकाता के फ्लैट में बुलाया गया था, जहां उनकी हत्या कर दी गई. 

महिला और पुरुष के साथ दिखाई दिए थे अज़ीम 
पुलिस ने बताया कि जांच से संकेत मिल रहे हैं कि बांग्लादेशी सांसद को हनीट्रैप के झांसे में फंसाया गया था. यह महिला मृतक सांसद के दोस्त की करीबी मित्र है. सांसद अनवारुल को कोलकाता के फ्लैट में इसी महिला द्वारा बुलाया गया था. पुलिस को शक है कि फ्लैट में जाने के बाद ही उनकी तुरंत हत्या कर दी गई थी. सीसीटीवी फुटेज में अनवारुल को एक पुरुष और महिला के साथ फ्लैट में जाते देखा जा सकता है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया साजिशन कत्ल
इन दोनों शख्स को बाद में फ्लैट से बाहर आते और अगले दिन दोबारा फ्लैट में जाते देखा जा सकता है लेकिन सांसद को फ्लैट से कभी बाहर आते नहीं देखा गया. लेकिन ये दोनों आरोपी बड़े ट्रॉली सूटकेस लिए फ्लैट में दाखिल होते देखे जा सकते हैं. पुलिस का कहना है कि ये एक सुनियोजित हत्या है. सांसद के एक पुराने दोस्त ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए बहुत बड़ी रकम लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »