बंगाल: कोयला तस्करी मामले में फरार था अनूप मांझी उर्फ लाला, वकीलों संग पहुंचा CBI दफ्तर

अनूप मांझी उर्फ लाला अपने दो वकीलों के साथ मंगलवार को 10:50 मिनट पर पहुंचा. सीबीआई ने लाला से एंटी करप्शन ब्यूरो में पूछताछ करनी शुरू कर दी है. वह कई महीनों से फरार था. लाला के खिलाफ लुक आउट नोटिस और गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया गया था.

Advertisement
अनूप मांझी सीबीआई दफ्तर पहुंचा. (फाइल फोटो) अनूप मांझी सीबीआई दफ्तर पहुंचा. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST
  • कोयला तस्करी मामले में फरार चल रहा था लाला
  • अमित शाह ने अपनी रैली में भी किया था मांझी का जिक्र
  • 6 अप्रैल तक मांझी की गिरफ्तारी पर है रोक का आदेश

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले के कथित आरोपी अनूप मांझी उर्फ लाला मंगलवार को निजाम पैलेस स्थित सीबीआई दफ्तर में पेश हुआ. सीबीआई की तरफ से लाला के खिलाफ कई नोटिस जारी किए गए थे. हाल ही में एक नए नोटिस में सीबीआई की तरफ से लाला को 30 मार्च के पहले पेश होने के लिए कहा गया था.

लाला अपने दो वकीलों के साथ मंगलवार को 10:50 मिनट पर पहुंचा. सीबीआई ने लाला से एंटी करप्शन ब्यूरो में पूछताछ करनी शुरू कर दी है. वह कई महीनों से फरार था. लाला के खिलाफ लुक आउट नोटिस और गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया गया था.

Advertisement

सीबीआई ने कोयला घोटाला मामले की जांच के संबंध में उसकी संपत्ति सीज की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक आदेश जारी कर मामले की अगली सुनवाई तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक वह पिछले कई महीनों से सीबीआई के नोटिस का कोई जवाब नहीं दे रहा था.

सीबीआई ने की थी छापेमारी

गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कोयला तस्करी के मामले में तीन राज्यों में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी. केंद्रीय गृह मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में अपनी एक चुनावी यात्रा के दौरान अनूप मांझी का नाम लिया था.

सूत्रों का कहना था कि अनूप ने अपने कोयला तस्करी रैकेट को सुविधाजनक बनाने के लिए पश्चिम बंगाल में मवेशियों की तस्करी रैकेट का भी इस्तेमाल किया था. इससे पहले अनूप मांझी उर्फ लाला और ECL के दो महाप्रबंधकों, दो मुख्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ ही दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ पट्टे की खदानों से कोयले की चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »