UP: यूरिया मिलाकर बना रहे थे शराब, पुलिस ने दो कारोबारियों को भेजा जेल

ये मामला गंगा खादर इलाके के रहरा थाना इलाके का है. जहां पर गंगा की तलहटी में शराब माफिया यूरिया से शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की है. यह छापेमारी कंबाइंड आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने की है. पुलिस को मौके से 200 लीटर मिलावटी अवैध शराब बरामद की है. 

Advertisement
यूरिया बनाकर बना रहे थे शराब, पुलिस ने दो कारोबारियों को भेजा जेल. यूरिया बनाकर बना रहे थे शराब, पुलिस ने दो कारोबारियों को भेजा जेल.

बी एस आर्य

  • अमरोहा,
  • 16 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST
  • पुलिस ने 2 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया
  • ये मामला गंगा खादर इलाके के रहरा थाना इलाके का है
  • पुलिस ने मौके से 200 लीटर मिलावटी अवैध शराब बरामद की

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के एक गांव में पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है. इसके चलते पुलिस ने 2 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से लगभग 200 लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई है और 2 किलो यूरिया भी बरामद हुई है. गिरफ्तार करोबारी यूरिया से शराब बनाते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है. 

Advertisement

दरअसल, ये मामला गंगा खादर इलाके के रहरा थाना इलाके का है. जहां पर गंगा की तलहटी में शराब माफिया यूरिया से शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी कंबाइंड आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने की है. पुलिस ने मौके से 200 लीटर मिलावटी अवैध शराब बरामद की है. 

लगभग 1500 लीटर शराब को मौके पर बरामद कर नष्ट कर दिया गया है. साथ ही मौके से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके कब्जे से 2 किलो यूरिया भी बरामद हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह का कहना है कि यह शराब कारोबारी यूरिया से शराब बनाने का काम करते थे फिलहाल पुलिस ने दोनों शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने अपराध संख्या 61 पंजीकृत कर दफा 602 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »