दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े गैंगवार, गोगी गैंग के साहिल की गोली मारकर हत्या

बाहरी दिल्ली के रोहिणी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात इतनी सुनियोजित थी कि घायल को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

Advertisement
रोहिणी में साहिल नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. (Photo: Representational) रोहिणी में साहिल नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में दिनदहाड़े गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बदमाशों ने साहिल नामक बदमाश को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. हमला इतना सटीक था कि गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई.

पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि यह वारदात किसी गैंगवार का नतीजा हो सकती है. इस हमले के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. साहिल का नाम गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है.

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. उसकी गतिविधियों को खंगाला जा रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. हमलावरों की पहचान में जुटी है.

दिल्ली में टिल्लू और गोगी गैंग के बीच लंबे समय से खूनी संघर्ष चलता रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों गैंग के बीच गैंगवार में अब तक 50 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं. गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

टिल्लू ताजपुरिया को तिहाड़ जेल के अंदर मार दिया गया था. दोनों गैंग के लीडर मारे जा चुके हैं, लेकिन रंजिश की आग अब भी ठंडी नहीं पड़ी है. पुलिस का मानना है कि रोहिणी में साहिल की हत्या उसी पुरानी दुश्मनी की कड़ी हो सकती है. 

Advertisement

इस गैंगवार के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं. हर एंगल से जांच की जा रही है. गौरतलब में है कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में गैंगवार की घटनाओं में इजाफा हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement