तमिलनाडु: इस महंगे उत्पाद की तस्करी के आरोप में 6 गिरफ्तार, कीमत 2 करोड़

व्हेल वोमिट यानी एम्बरग्रीस एक अत्यंत महंगा उत्पाद है जिसका उपयोग इत्र निर्माण में किया जाता है और जब्त की गई मात्रा 2 करोड़ रुपये तक आंकी की गई है.

Advertisement
एम्बरग्रीस यानी व्हेल वोमिट की तस्करी में 6 आरोपी गिरफ्तार (फोटो-प्रमोद) एम्बरग्रीस यानी व्हेल वोमिट की तस्करी में 6 आरोपी गिरफ्तार (फोटो-प्रमोद)

प्रमोद माधव

  • तिरुचेंदूर ,
  • 22 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST
  • कार में 2 किलो काले रंग के पदार्थ के साथ पकड़े गए
  • काले पदार्थ की पहचान एम्बरग्रीस के रूप में की गई
  • एम्बरग्रीस अत्यंत महंगा उत्पाद, इत्र निर्माण में उपयोग

वन अधिकारियों और पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुचेंदूर के पास एम्बरग्रीस की तस्करी की कोशिश में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एम्बरग्रीस जिसे व्हेल वोमिट भी कहा जाता है की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है.

मुखबिर से सूचना मिलने पर, पुलिस तस्करी के सामान ले जा रही गाड़ियों की तलाश कर रही थी, लेकिन इसी दौरान एक कार में दो किलो काले रंग के पदार्थ का पार्सल ले जा रहे छह लोगों को पकड़ लिया.

Advertisement

विशेषज्ञों ने काले पदार्थ की पहचान एम्बरग्रीस के रूप में की है, जो एक मोम जैसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल के पेट के अंदर बनता है. जिसका विशालकाय स्क्विड और कोलोसल स्क्विड का शिकार किया जाता है और खाया भी जाता है.

इसे भी क्लिक करें --- 800 किलो गोबर चोरी! क्या है 'गोधन न्याय योजना', जिससे हो सकता है वारदात का लिंक

एम्बरग्रीस ऐसे स्क्वीड की चोंच से बनता है जो स्पर्म व्हेल के पेट के अंदर आंशिक रूप से पच जाते हैं और फिर लुम बनने के बाद समुद्र में निकाल देते हैं.

एम्बरग्रीस एक अत्यंत महंगा उत्पाद है जिसका उपयोग इत्र निर्माण में किया जाता है और जब्त की गई मात्रा 2 करोड़ रुपये तक आंकी की गई है.

पुलिस ने मामले में एलंगोवन, वेंकटेश, जॉन ब्रिटो, राजा मोहम्मद, मोहम्मद असलम और रामकुमार को गिरफ्तार कर लिय है, जिनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »