छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर बेच रहा था टीचर, हुआ अरेस्ट

साइबर क्राइम फोर्स ने एक टीचर को स्कूली छात्राओं के पोर्न बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है. टीचर पर पोर्नोग्राफी बनाने, रखने और उसे बेचने का आरोप है. इस टीचर को एक स्कूली छात्रा की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है. छात्रा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था.

Advertisement
पिछले एक साल में टीचर ने शेयर किए 1800 वीडियोज (प्रतीकात्मक तस्वीर/GettyImages) पिछले एक साल में टीचर ने शेयर किए 1800 वीडियोज (प्रतीकात्मक तस्वीर/GettyImages)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

स्कूली छात्राओं के पोर्न वीडियो बनाने के मामले में एक प्राइमरी टीचर को गिरफ्तार किया गया है. टीचर पर आरोप है कि वह वीडियोज को बेच दिया करता था.

मामला थाईलैंड के समुत प्राकाण का है. आरोपी टीचर का नाम नत्दानाई बताया जा रहा है. thethaiger.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 28 साल के नत्दानाई ने खुद कबूल किया है कि उसने पिछले एक साल में पॉर्न वीडियो से करीब 20 लाख रुपए कमाए हैं.

Advertisement

बैंकॉक साइबरक्राइम फोर्स ने आरोपी टीचर को बैंकॉक से गिरफ्तार कर लिया. टीचर पर पोर्नोग्राफी बनाने, रखने और उसे बेचने का आरोप है. टीचर को गिरफ्तार करने गई टीम को उसके रूम में हिडन कैमरा और उसके पास से कई पोर्न वीडियो भी मिले हैं.

पुलिस ऑफिसर्स को टीचर के कमरे से कई मोबाइल फोन, एक कंप्यूटर, SIM कार्ड्स, बैंक बुक्स और साइबरक्राइम में इस्तेमाल होने वाली कई दूसरी चीजें भी मिली हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘Hug Project Thailand’ नाम की एक संस्था की तरफ से मिली शिकायत के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, संस्था के पास एक स्कूली छात्रा मदद के लिए पहुंची थी.

उसने बताया कि किसी ने उसका पोर्न वीडियो रूसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर कर दिया है. जब स्कूली छात्रा ने पोस्ट करने वाले यूजर से वीडियो हटाने को कहा तो यूजर ने उससे पैसों की मांग की. स्कूली छात्रा को खुद का एक फोटो और ID कार्ड भेजने को कहा गया. मामले में मदद के लिए छात्रा Hug Foundation के पास पहुंची. इसके बाद पुलिस को इस बारे में बतया गया.

Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि नत्दानाई ने अपने ट्रैक को छुपाने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश नहीं की थी. इसलिए साइबरक्राइम ऑफिसर्स उसके पास बहुत जल्दी पहुंच गए. नत्दानाई ने कबूल किया है कि उसने पिछले साल में 1800 वीडियोज शेयर किए. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »