राजस्थान: महिला डॉक्टर को भेजे अश्लील वीडियो, फिर मांगे 35 लाख रुपये

भरतपुर से पुलिस ने ब्लैकमेल के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने एक डॉक्टर महिला को ईमेल के जरिए अश्लील वीडियो भेज और उसे वायरल करने की धमकी देकर 35 लाख रुपये की डिमांड कर डाली.

Advertisement
ब्लैकमेल के आरोप में महिला को किया गिरफ्तार ब्लैकमेल के आरोप में महिला को किया गिरफ्तार

सुरेश फौजदार

  • भरतपुर ,
  • 16 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • महिला डॉक्टर को भेजे अश्लील वीडियो
  • वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे

राजस्थान के भरतपुर से ब्लैकमेल का मामला सामने आया है. जहां पर पुलिस ने कर्नाटक की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने एक महिला डॉक्टर को ईमेल से कुछ अश्लील वीडियो भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे 35 लाख रुपये की डिमांड की थी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.  

Advertisement

पुलिस द्वारा उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला  पहले भी कई लोगों को दुष्कर्म करने जैसे मामलों में फंसा चुकी हैं. पुलिस इस मामले की गंभीरता के साथ जांच में जुटी है. ऐसा माना जा रहा है कि महिला से जुड़े कई राज खुलने की आशंका है.

कई लोगों को दुष्कर्म के आरोप में फंसा चुकी है महिला  

शहर कोतवाली प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि एक युवती को गिरफ्तार किया है. जिसने ईमेल पर अश्लील वीडियो भेजकर महिला डॉक्टर से रुपये की मांग की थी. इस महिला पर पहले भी कई थानों में लोगों को दुष्कर्म के मामलों में फंसाने के आरोप हैं.  युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

Advertisement

पुलिस अब इस दिशा में जांच कर रही है कि आरोपी महिला ने ऐसे कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है. इससे पहले भी राजस्थान से इस तरह के कई मामले मामले सामने आ चुके हैं. 

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »