लेडी डॉन और ड्रग्स माफिया हसीना पर UP पुलिस ने कसा शिकंजा, 2 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की पुलिस ने लेडी डॉन हसीना की 2 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है. हसीना की संपत्तियों पर सरकारी सील लगाने के बाद पुलिस विभाग ने मोहल्ले में ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई. नशे की कारोबारी हसीना पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल में बंद है. कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई है.

Advertisement
लेडी डॉन हसीना (फाइल फोटो) लेडी डॉन हसीना (फाइल फोटो)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 03 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने डीएम के आदेश पर लेडी डॉन हसीना की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है. जब्त की गई संपत्ति में उसकी जयंतीपुर की कोठी भी शामिल है. हसीना को तीन महीने पहले ही मुरादाबाद की कोर्ट ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी. तभी से हसीना जेल में बंद है.

Advertisement

हसीना की संपत्ति पर सरकारी सील लगाने के बाद पुलिस विभाग  की ओर से मोहल्ले में ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई गई. इसे लेकर मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि ये लेडी डॉन हसीना एक शातिर किस्म की अपराधी है, जिसके खिलाफ अलग अलग थानों में जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी के 26 -27 मुकदमे दर्ज हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि हसीना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत चार्जशीट भी फाइल की गई थी. अब डीएम के आदेश पर 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुनादी कराकर 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है. एसएसपी ने कहा कि हसीना का नेटवर्क सिर्फ मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे वेस्ट यूपी में फैला हुआ है.

उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी में नशे और सट्टे की दुनिया में हसीना लेडी डॉन के नाम से कुख्यात है. मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर में भी हसीना चरस तस्करी के मामलों में सुर्खियों में रह चुकी है. एसएसपी ने बताया कि जिस मामले में कोर्ट ने उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई है वह करीब तीन साल पुराना है. मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर में रहने वाली हसीना को पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने 9 अगस्त, 2019 को गिरफ्तार किया था.

Advertisement

अतीक अहमद की 3 संपत्तियां कुर्क

गौरतलब है कि बाहुबली अतीक अहमद की अपराध से अर्जित 3 संपत्तियां भी जिला प्रशासन ने कुर्क की थीं, जिनकी कीमत 76 करोड़ बताई जा रही है. इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रयागराज जिले के धूमनगंज और पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने कुर्क किया. कुर्क करने गई पुलिस और प्रशासन की टीमों ने डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई. इसके बाद तीनों भूखंडों पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया.

कहां-कहां हुई है कार्रवाई?

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ धूमनगंज थाने में गैगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है. इसी मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस को अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस ने डीएम से इन भूखंडों को कुर्क करने की अनुमति मांगी थी. डीएम की अनुमति मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई को पुलिस और प्रशासन की ओर से अंजाम दिया गया है.

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसडीएम सदर युवराज सिंह के नेतृत्व में कुर्की करने गई टीम ने सबसे पहले शाहापुर उर्फ पीपलगांव में 1.945  हेक्टेयर जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की. यह जमीन बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर दर्ज है. दूसरी कार्रवाई अकबरपुर मिर्जापुर गांव में की गई. यहां पर 1.835 हेक्टेयर जमीन कुर्क की गई है. यह जमीन भी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर ही है. 

Advertisement

जबकि, 524 हेक्टेयर जमीन रहीमाबाद में कुर्क की गई है. यह जमीन खुद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के नाम पर दर्ज है. एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक तीनों भूखंड 12 बीघे से ज्यादा हैं और इनकी अनुमानित कीमत 76 करोड़ रुपये है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »