'पीटा, रेप किया और बच्चे को छीना' महिला ने सुनाई तस्करों की हैवानियत

यूपी के मिर्जापुर में एक महिला की शिकायत पर मानव तस्कर गिरोह का खुलासा हुआ है. इस गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिला के मुताबिक, ये गिरोह उसे नौकरी के बहाने ले आगरा ले गया था. वहां उसके साथ मारपीट और रेप किया गया. इसके साथ ही उसके बच्चे को भी छीन लिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर,
  • 05 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

यूपी के मिर्जापुर में पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया है. इसमें 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मिर्जापुर से आगरा ले जा कर बेचे गए ढाई साल के बच्चे को भी बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

मामला मिर्जापुर के चुनार इलाके का है. यहां रहने वाली एक विधवा महिला और उसके ढाई साल के बच्चे को रामबाबू सोनकर, ऊषा गोंड, नीतू सोनकर और मोनू 20 दिसंबर 2022 को नौकरी दिलाने के बहाने आगरा ले कर गए थे. वहां ये गिरोह महिला और बच्चे की बिक्री करने का प्लान बना रहा था. 

Advertisement

पिटाई की और दुष्कर्म कर जंगल में फेंक दिया

पता चलने पर महिला ने विरोध किया तो तीन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और दुष्कर्म कर जंगल में फेंक दिया. साथ ही बच्चे को भी छीन लिया. इसके बाद महिला किसी तरह चुनार लौटी और 2 जनवरी को थाने में तहरीर दी. 

बेचे गए बच्चे को आगरा से बरामद किया

इस पर बच्चे की बरामदगी और मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने टीम का गठन किया. पुलिस ने बेचे गए बच्चे को आगरा से बरामद किया. बच्चे को आगरा के रहने वाले वीरपाल, परम सिंह व सुधा सिंह सिसोदिया के हाथों बेचा गया था. 

6 तस्करों को जेल भेज दिया गया है

पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले इस गैंग में शामिल 6 तस्करों ऊषा गोंड, रामबाबू सोनकर, नीतू सोनकर, वीरपाल, सुधा सिंह, परम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनके पास से पुलिस ने 25 हजार रुपये और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Advertisement

मारपीट और रेप के आरोपों की होगी जांच

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि इस गैंग में शामिल शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. महिला ने तीन लोगों पर मारपीट और रेप का भी आरोप लगाया है. उसकी भी जांच की जाएगी.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »