शादी के नाम पर दिया धोखा, नाबालिग लड़की को बना दिया बिन ब्याही मां, आरोपी गिरफ्तार

अमरावती से 17 साल की नाबालिग लड़की को बिन ब्याही मां बनाने का मामला सामने आया है. नाबालिग के गांव के ही रहने वाले 28 साल के युवक से प्रेम प्रसंग था. इसी दौरान वो गर्भवती हो गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

धनंजय साबले

  • अमरावती ,
  • 16 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST
  • नाबालिग बनी बिन ब्याही मां
  • पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट (गर्भवती) करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 17 साल की नाबालिग ने 13 जून को धारणी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का गांव के ही रहने वाले 28 साल के युवक से प्रेम प्रसंग था. वो शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान वो गर्भवती हो गई.

Advertisement

पीड़िता के पेट में जब दर्द हुआ तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताया. फिर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग गर्भवती है और उसके पेट में 7 माह का गर्भ ठहर चुका था. तुरंत ही इस घटना की जानकारी धारणी पुलिस को दी गई. नाबालिग ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. हालांकि कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई. 

सहायक पुलिस निरीक्षक मिलिंद कुमार दवणे अस्पताल पहुंचे. पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि इस हादसे के बाद उनका समाज और गांव में रहना मुश्किल हो गया है. 

 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »