घरेलू विवाद में ली पत्नी-सास की जान, हाल में ही विदेश से लौटी थी पत्नी, ससुर भी घायल

केरल के इडुक्की जिले में एक शख्स पर अपनी ही पत्नी और सास की हत्या करने और ससुर को घायल करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पत्नी और सास की हत्या मामले में केस दर्ज किया गया है (Representational) पत्नी और सास की हत्या मामले में केस दर्ज किया गया है (Representational)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

केरल के इडुक्की जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और सास की हत्या कर दी. इस हमले में आरोपी का ससुर भी घायल हो गया. यह पूरी घटना पीरमेड के ग्लेनमैरी एस्टेट स्थित घर में हुई. गुरुवार को ये मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात हुई की है. वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी प्रिंस (40) को हिरासत में ले लिया गया. 

Advertisement

मृतकों की पहचान प्रिंस की पत्नी प्रियंका (35) और उसकी मां नेसम्मा (60) के रूप में हुई है. प्रियंका के पिता इजरावेल (65) हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी कोट्टायम जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक, प्रिंस के घर पहुंचने के बाद ही उसकी पत्नी प्रियंका से बहस हो गई. इसके बाद उसने प्रियंका और उसकी मां पर एक हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान पत्नी के पिता इजरावेल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह भी हमले में घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में दोस्त ही बना दुश्मन! लुधियाना के मशहूर पंडित कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर हत्या

पत्नी और उसके माता-पिता से रंजिश का आरोप

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी और उसके माता-पिता से रंजिश रखता था. आरोप है कि उसने उन सभी को जान से मारने के इरादे से पिछली रात उनके घर के सामने हमला किया.

Advertisement

गल्फ कंट्री से लौटी थी पत्नी, होते थे झगड़े

प्रियंका हाल ही में खाड़ी देश से केरल लौटी थी. पुलिस ने बताया कि उसके वापस आने के बाद से दंपति के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. हालांकि, पुलिस ने इन विवादों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है.

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या और धारा 109(1) के तहत हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि घायल इजरावेल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »