सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग 25 सेकंड में किया गायब, CCTV फुटेज देख पुलिस भी हैरान

राजस्थान के सीकर बाजार में दिनदहाड़े एक चोर ने बाइक से गहनों का बैग चुरा लिया. पीड़ित शख्स ने बताया कि उन्होंने बाजार से गहनों की शॉपिंग की थी. जब रास्ते में बाइक की डिग्गी खोलकर देखा तो पाया कि वहां गहनों का बैग नहीं था. पुलिस ने जब सीटीटीवी फुटेज खंगाला तो पाया कि एक चोर महज 25 सेकंड के अंदर बाइक की डिग्गी से बैग निकालकर मौके से फरार हो गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • सीकर,
  • 23 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST
  • सीकर बाजार में चोर ने बाइक से चुरा लिया गहनों से भरा बैग
  • चोर ने महज 25 सेकंड के अंदर दिया पूरी वारदात को अंजाम
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ढूंढ रही फरार चोर को

राजस्थान के सीकर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना सीसीवीटी में कैद हो गई. घटना सीकर बाजार की है, जहां चिरंजीलाल न्यू हाउसिंग बोर्ड शिवसिंहपुरा का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी के साथ ज्वेलरी की खरीददारी के लिए आया हुआ था. शॉपिंग करने के बाद उन्होंने खरीदे हुए गहने अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिये.

लेकिन रास्ते में जब उन्होंने किसी काम से बाइक की डिग्गी खोली तो देखा दिया उसने गहनों का बैग नहीं था. फिर उन्होंने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई. पुलिस ने शिकायत के बाद जब इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो उनके भी होश उड़ गए. दरअसल, जब दोनों पति-पत्नी गहनों का बैग बाइक में रखकर वहां से जाने लगते हैं, तभी वहां पीछे से एक शख्स बाइक की डिग्गी से बड़ी ही चालाकी से गहने निकालकर फरार हो जाता है. और दोनों पति-पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगती.

Advertisement

जांच अधिकारी फूल चंद ने बताया कि चोरी हुए सामान में एक मोबाइल, सोने की अंगूठी, सोने के टॉप्स की जोड़ियां, तीन चांदी की अंगूठी, एक चांदी की चेन समेत कुछ आभूषण और भी थे. फिलहाल पुलिस उस चोर की तलाश में जुट गई है. उन्होंने बताया कि चोर इतना शातिर था कि उसने महज 25 सेकंड के अंदर इस पूरी वारदात को अंजाम दे दिया.

मंदिर तोड़कर शिवलिंग उठा ले गए बिल्डर

वहीं दूसरी तरफ, हाल ही में गुजरात के सूरत शहर से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था. जहां पुलिस ने मंदिर से शिवलिंग चोरी होने का मामला दर्ज किया. आरोप है कि यह काम कुछ बिल्डरों का है. जिन्होंने मंदिर तोड़कर शिवलिंग चुराया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.

मामला सूरत के गोड़ादरा इलाके का है, जहां नीलकंठ सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने खाली पड़े कॉमन प्लॉट में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया था. लेकिन सोसाइटी का निर्माण करने वाले बिल्डर इस मंदिर निर्माण के विरोध में थे. इसी के चलते गुरुवार की रात अंधेरे में बिल्डर और उनके लोग वहां पहुंचे और निर्माणाधीन मंदिर की दीवारें तोड़ डाली. जाते समय वे मंदिर से शिवलिंग भी उठाकर ले गए.

Advertisement

(इनपुट: सुशील कुमार जोशी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »