Punjab: गैंगस्टर टीनू के फरार होने से जांच एजेंसी के इंचार्ज पर गिरी गाज, DGP ने दी ये जानकारी

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद पंजाब के DGP ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है. गैंगस्टर दीपक टीनू जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की हिरासत से फरार हुआ है, उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वहीं जांच एजेंसी के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है. टीनू पुलिस के साथ इस तरह का खेल पहले भी खेल चुका है.

Advertisement
पुलिस हिरासत से गैंगस्टर टीनू फरार पुलिस हिरासत से गैंगस्टर टीनू फरार

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 02 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू एक बार फिर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया है. पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद पंजाब के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है. DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि,"गैंगस्टर दीपक टीनू जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की हिरासत से फरार हुआ है, उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वहीं मानसा जांच एजेंसी के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है. पंजाब पुलिस की टीमें दीपक टीनू को पकड़ने के लिए रवाना की गई हैं"

Advertisement

गौरतलब है कि हरियाणा में हिसार के नारनौंद का रहने वाला टीनू पुलिस के साथ इस तरह का खेल पहले भी खेल चुका है. सबसे पहले उसने देश की राजधानी दिल्ली में गोलीबारी के दौरान मोहाली पुलिस की नींद उड़ाई थी. इसके बाद हरियाणा, पंचकूला और अब मानसा में पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया है. फिलहाल, पुलिस गैंगस्टर टीनू की तलाश कर रही है.

चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार
गैंगस्टर टीनू शनिवार रात करीब 11 बजे चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार हुआ. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा रहा है और पुलिस उससे सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेकर जा रही थी. पंजाब पुलिस के मुताबिक, मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में गैंगस्टर दीपक टीनू को लेकर मानसा जा रहे थे. तभी मौका देखकर वह फरार हो गया. टीनू 2017 से जेल में बंद था. पुलिस ने बताया कि दीपक उर्फ टीनू से सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अहम पूछताछ की जानी थी. 

Advertisement

हत्या से दो दिन पहले लॉरेंस से की बातचीत
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई का साथी दीपक टीनू मानसा के सीआईए स्टाफ की हिरासत से फरार हुआ है. मानसा पुलिस उसे कपूरथला जेल से रिमांड पर लेकर आई थी. मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी. 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था.

गैंगस्टर दीपक पर 34 से ज्यादा केस
दीपक के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में करीब 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप हैं. यह भी हैरान कर देने वाली बात है कि टीनू पहले भी पुलिस को चार बार चकमा दे चुका है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »