फरीदाबाद: छात्रा को जबरन कार में बैठा रहा था युवक, इनकार करने पर गोली मार की हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को कॉलेज से पेपर देकर बाहर निकली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह मामला बल्लभगढ़ का है, जहां दिनदहाड़े छात्रा की हत्या को अंजाम दे कार सवार आरोपी फरार हो गया.

Advertisement
 छात्रा को गोली मारने का वीडियो आया सामने छात्रा को गोली मारने का वीडियो आया सामने

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST
  • बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा की हत्या
  • आरोपी छात्रा को जबरन कार में बैठा रहे थे
  • बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज की घटना

हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को कॉलेज से पेपर देकर बाहर निकली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह मामला बल्लभगढ़ का है, जहां दिनदहाड़े छात्रा की हत्या को अंजाम दे कर कार सवार आरोपी फरार हो गया. 

फिलहाल पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फरीदाबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. सोमवार सुबह ही चेकिंग के दौरान बाइक को रोकने पर कुछ लोगों ने होमगार्ड पर फायरिंग कर दी. वहीं शाम होते-होते पेपर देकर कॉलेज से बाहर निकली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह लड़की बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी. जब यह एग्जाम देने के बाद बाहर निकली तो i20 कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की. लड़की ने कार में बैठने से इनकार किया तो आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गए.

देखें:

सरेआम हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंचे. पुलिस जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »