सेक्स चेंज करवा कर युवक बना था लड़की, प्रेमी पर लगाया शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 24 साल की लड़की पहले एक लड़का थी. वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है. पीड़ित लड़की ने बताया कि साल 2017 के उसने अपना सेक्स चेंज करवाया था.

Advertisement

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST
  • मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है पीड़िता
  • 2017 में युवक सेक्स चेंज कराकर बना था लड़की
  • शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया रेप

दिल्ली में सेक्स चेंज कराने के बाद लड़की बनी एक पीड़िता ने रेप का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि करीब 4 साल पहले सेक्स चेंज कराकर लड़के से लड़की बन जाने वाली पीड़िता को एक साल से शादी का झांसा देकर आरोपी ने दो बार रेप किया. जब लड़की ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी गायब हो गया और लड़की रिश्ता तोड़ दिया. 

Advertisement

मामला दिल्ली के मोहन गार्डन पुलिस थाना क्षेत्र का है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक 24 साल की लड़की पहले एक लड़का थी. वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है. पीड़ित लड़की ने बताया कि साल 2017 के उसने अपना सेक्स चेंज करवाने का फैसला लिया था. लिहाजा उसने पुणे में साल 2017 में अपना सेक्स चेंज करवा लिया और एक लड़की की जिंदगी जीने लगी.

पीड़ित ने बताया की वो पेशे से वकील है और दिल्ली में अपने काम के सिलसिले में आई थी. तकरीबन एक साल पहले पीड़ित ने मोहन गार्डन थाना इलाके में एक कमरा किराए पर लिया और वहीं रहकर काम करने लगी. इसी दौरान करीब एक साल पहले पीड़िता की मुलाकात इलाके में मोबाइल शॉप चलाने वाले मोनू नाम के लड़के से हुई थी. 

ज़रूर देखें--- मुंबई के डांस बार में पुलिस की रेड, फिर खुला तहख़ाने का राज और ऐसे निकलीं 17 लड़कियां

Advertisement

धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों के बीच रिश्ते बन गए. एक दिन आरोपी मोनू ने पीड़िता से कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है. पीड़िता ने मोनू पर भरोसा कर लिया. इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ 2 बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता जब कुछ दिन बाद मोनू से शादी के बारे में पूछने लगी तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता से मिलना जुलना भी बंद कर दिया.

इसके बाद पीड़िता खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगी. लिहाजा उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया और थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया. जिसमें ये सिद्ध हुआ कि वो एक लड़की ही है. लिहाजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कर लिया है. एफआइआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी मोनू फरार चल रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »