दिल्ली: सड़क किनारे मिली युवक की अधजली लाश, नहीं हो सकी शिनाख्त

दिल्ली के सिंधु बॉर्डर से कुछ दूरी पर राई थाना इलाके के राई स्पोर्ट्स स्कूल के पास रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने रोड किनारे जली पड़ी लाश को देखा.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • दिल्ली ,
  • 19 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST
  • अधजली लाश मिलने से हड़कंप
  • पुलिस इस मामले की जांच में जुटी
  • शव को पहचानना हुआ मुश्किल

दिल्ली के सिंधु बॉर्डर से कुछ दूरी पर युवक की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया. ऐसा लग रहा है कि हत्या करने के बाद शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. अधजली लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मृतक की पहचान ढूंढने में लगी है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. 

Advertisement

बाहरी दिल्ली के सिंधु बॉर्डर से कुछ दूरी पर राई थाना इलाके के राई स्पोर्ट्स स्कूल के पास रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने रोड किनारे जली पड़ी लाश को देखकर पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद मौके पर पहुंची सोनीपत राई थाना पुलिस और आलाधिकारियों की टीम मौके जांच में जुट गई.

पहचान के लिए शव को आसपास के लोगों को दिखाया गया. लेकिन शव जलने की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था कि उसे पहचानना बहुत ही मुश्किल था.  

अधजली लाश मिलने से हड़कंप 

शव मिलने के बाद से आसपास के लोगों में डर का माहौल है और जलने के कारण शव काफी खराब हो चुका है. जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है, वहीं राई थाना पुलिस आसपास के थानों की पुलिस से भी संपर्क कर पता लगाने की कोशिश कर रही कि इस शव की पहचान हो सके. राई स्कूल के जिस इलाके में ये अधजली लाश मिली है वहीं पास में राई स्पोर्ट्स स्कूल है और कई यूनिवर्सिटी भी है. 

Advertisement

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

पुलिस का कहना है कि जिस हालत में लाश जली मिली है उससे एक चीज साफ है कि युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए लाश को जलाया गया है.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़े

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »