प्रयागराज: सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने की जलाने की कोशिश

प्रयागराज में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक का सिर कटा शव मिला है. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में डर का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपियों ने मृतक की शिनाख्त छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश भी की है.

Advertisement
हत्याकर सिर किया गायब हत्याकर सिर किया गायब

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 17 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक का सिर कटा शव मिला है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला करछना थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, भीरपुर चौकी इलाके में अनमोल ढाबा है. यह काफी दिनों से बंद पड़ा है. गांव के कुछ लोग सुबह ढाबे के पास से गुजर रहे थे. अचानक उनका ध्यान सिर कटे शव पर पड़ा. यह देख लोगों ने घबराकर पुलिस को सूचित किया.  

Advertisement

कटा हुआ सिर अभी तक नहीं मिला 

घटना की जानकारी मिलते ही यमुनापार एसपी सौरभ दीक्षित और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. सौरभ दीक्षित ने बताया, "सिर कटा शव मिला है. मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल, मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है."

एसपी सौरभ दीक्षित ने आगे बताया, "कुछ साक्ष्य मिले हैं. इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही शव की शिनाख्त की जाएगी और हत्याकांड का भी खुलासा किया जाएगा. हालांकि, पुलिस अभी भी कटा हुआ सिर बरामद नहीं कर पाई है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »