UP: अवैध संबंध के शक में पत्नी का कत्ल कर घर में दफनाया शव, भाई की हत्या कर खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में डबल मर्डर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंध के शक में दोनों की हत्या कर दी. फिर पिता पर भी जानलेवा अटैक कर दिया.

Advertisement
पत्नी और छोटे भाई की हत्या पत्नी और छोटे भाई की हत्या

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 15 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST
  • पत्नी और छोटे भाई के बीच अवैध संबंध का था शक
  • बीच-बचाव करने गए पिता पर किया जानलेवा हमला
  • आरोपी युवक और पिता की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव घर में दफना दिया. इसके बाद उसने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई. बीच-बचाव करने आए पिता को घायल कर दिया. घर में कोहराम मचाने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. आरोपी और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

पुलिस अधिकारयों के मुताबिक, बाराबंकी के सुबह थाना क्षेत्र में एक युवक को शक था कि उसकी पत्नी और छोटे भाई के बीच अवैध संबंध है. उसने कई बार पत्नी और छोटे भाई को आपस में बातचीत करने से मना किया था. हालांकि दोनों के बीच बातचीत होती रही. नाराज होकर युवक ने पत्नी की हत्या करके घर में दो दिन पहले शव दफना दिया. शुक्रवार को छोटे भाई की भी हत्या धारदार हथियार से कर दी.

इस दौरान बीच-बचाव करने आए पिता को हथियार से घायल कर दिया और बाद में खुद को गोली मार ली. मौके पर पहुंची सुबेहा थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी की निशानदेही पर कमरे से महिला का शव बरामद किया गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि थाना सुबेहा अंतर्गत एक गांव में युवक को अपनी पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंध का शक था. इसी से नाराज युवक ने पत्नी की पहले धारदार हथियार से हत्या की और शव को कमरे में छुपा दिया. दो दिन तक लाश कमरे में रहा. फिर उसने छोटे भाई पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. बीच-बचाव करने आए पिता को उसने घायल कर दिया और फिर खुद को गोली मार ली. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »