बुर्का पहनकर स्कूटी पर आई लड़की, बीच सड़क पर प्रेमी की पत्नी और बच्चे पर फेंका तेजाब, देखें खौफनाक Video

नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में एक महिला और उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर एसिड अटैक किया गया. पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में मां-बेटे पर यह हमला किया गया. पीड़ित महिला के पति की प्रेमिका ही इस हमले की मुख्य आरोपी है. इसमें टॉयलेट साफ करने वाले एसिड का इस्तेमाल किया गया. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 06 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

नागपुर के यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर एसिड अटैक किया गया. इस हमले में महिला और उसका बेटा झुलस गया. दोनों को इलाज के लिए नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई. एसिड अटैक की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले में पुलिस ने पूजा नाम की महिला को गिरफ्तार किया है और उसकी साथी महिला की तलाश में जुटी है.  

Advertisement

वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रुक्मिणी नाम की महिला अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को गोद में लेकर जा रही थी. तभी बुर्का पहने दो महिला स्कूटी पर आती हैं और उस पर एसिड फेंक कर फरार हो जाती हैं. हमले के बाद पीड़ित महिला अपने बच्चे को गोदी में लेकर दौड़कर अपनी जान बचाती है.  

बताया जा रहा है कि पीड़िता खाना बना रही थी तभी किसी शख्स ने उसे कॉल किया और उसके पति के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी दी. उसे फोन करने वाले शख्स ने सबूत दिखाने के बहाने से एक स्कूल के पास बुलाया और इंतजार करने के लिए कहा. पीड़िता ने उस पर यकीन किया और वह घर से अपने बच्चे के साथ निकल गई. तभी बीच रास्ते में उस पर हमला हो गया.

Advertisement

इस मामले पर डीसीपी कृष्णदत्त ने बताया कि प्रेम प्रसंग में महिला और उसके बच्चे पर एसिड अटैक किया गया. पीड़ित महिला के पति की प्रेमिका ही इस हमले की मुख्य आरोपी है. इसमें टॉयलेट साफ करने वाले एसिड का इस्तेमाल किया गया.  इस मामले की जांच की जा रही है. मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी दूसरी साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »