नाभा जेलब्रेकः पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के चर्चित नाभा जेलब्रेक मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने दिल्ली से इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन उग्रवादियों को धरदबोचा है. आरोपियों ने पुलिस से बचकर भागने के लिए गोली चलाने की कोशिश भी की लेकिन वे नाकाम रहे.

Advertisement
उग्रवादियों ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश भी की उग्रवादियों ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश भी की

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

पंजाब के चर्चित नाभा जेलब्रेक मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने दिल्ली से इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन उग्रवादियों को धरदबोचा है. आरोपियों ने पुलिस से बचकर भागने के लिए गोली चलाने की कोशिश भी की लेकिन वे नाकाम रहे.

नाभा जेल से कैदियों को फरार कराने के मामले में पुलिस ने लाजपत नगर से तीन को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में चनप्रीत सिंह उर्फ चन्ना, हरजोत और रंजीत सिंह शामिल हैं. ये तीनों इस वारदात को अमली जामा पहनाने में शामिल थे.

Advertisement

पुलिस ने जब एक गुप्त सूचना के आधार पर लाजपत नगर में छापा मारा तो उग्रवादी पुलिस को देखकर भागने लगे उन्होंने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश भी की लेकिन वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक चनप्रीत सिंह उर्फ चन्ना ने ही नाभा जेल के गार्ड से बंदूक छीनी थी. जेल तोड़कर भागने के आरोप से पहले ही इन तीनों पर पंजाब के मॉडल टाउन में एक डकैती की वारदात को अंजाम देने का आरोप है. जहां इन्होंने 10 लाख रुपये और सोना लूट लिया था.

पुलिस ने बताय़ा कि उसी लूट के पैसे से इन लोगों ने जेल तोड़ने के लिए हथियार खरीदे थे. पुलिस अब इन तीनों उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है.

गौरतलब है कि से फरार कैदियों के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ था. जेल से फरार छह उग्रवादियों में से एक कुलप्रीत सिंह उर्फ नीता ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी थी. नीता ने फेसबुक पर लिखा कि पंजाब पुलिस कथित रूप से भोपाल एनकाउंटर की तरह ही उनका भी एनकाउंटर करना चाहती थी.

Advertisement

नाभा जेल ब्रेक मामले में आईएसआई की साजिश की बात भी सामने आई थी. पंजाब पुलिस सूत्रों की मानें तो हरमिंदर सिंह मिंटू को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने यह साजिश रची थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »