'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को बिल्डिंग से कूदते देखा', श्रद्धा दुबे का नए वीडियो में सनसनीखेज दावा, बोली- टॉर्चर किया तो सुसाइड कर लूंगी!

लखनऊ के शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने नया वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है. उसका दावा है कि शिवा ने हत्या नहीं बल्कि सुसाइड किया था और उसने उसे खुद बालकनी से कूदते देखा था. श्रद्धा के अनुसार, शिवा पर 15-20 लाख का कर्ज था और वह तनाव में था. उसने मीडिया से अपील की है कि उस पर झूठे आरोप न लगाए जाएं.

Advertisement
श्रद्धा दुबे का नए वीडियो में सनसनीखेज दावा (Photo- ITG) श्रद्धा दुबे का नए वीडियो में सनसनीखेज दावा (Photo- ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

लखनऊ के शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने घटना वाले दिन की पूरी कहानी बयां की है. श्रद्धा का दावा है कि उसने अपनी आंखों से शिवा को बिल्डिंग की छत से कूदते हुए देखा था. बकौल श्रद्धा- शिवा ने सुसाइड किया है. उसकी हत्या नहीं हुई है. अधिकारियों, नेताओं और क्रिमिनल्स के साथ मेरा नाम गलत जोड़ा रहा है. मैं निर्दोष हूं. 

Advertisement

आइए जानते हैं श्रद्धा दुबे ने अपने वीडियो में और क्या-क्या कहा?

"मैं श्रद्धा दुबे, जिसका नाम शिवा हत्याकांड में बार-बार उछाला जा रहा है. मेरा उससे कोई मतलब नहीं था, मेरा उस मौत से कोई मतलब नहीं था. वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था, ठीक है? मैंने अपनी आंखों से देखा उसको कूदते हुए?"

श्रद्धा ने आगे कहा- "अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकालेंगे, तो सब कुछ निकलेगा, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है. ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं. उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी. मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी क्योंकि मेरे घर से किसी ने छलांग मार के सुसाइड अटेम्प्ट किया है, तो मेरी हालत खराब होनी स्वाभाविक है, ठीक है?"

Advertisement

घटना से पहले दोनों घूमने-फिरने गए थे

बकौल श्रद्धा दुबे- "यह 7 तारीख की घटना है, जिस दिन शिवा ने एक चाय वाले के थ्रू कपूरथला में... कपूरथला मेन चौराहे पे एक चाय वाला है जहां पे हम लोग अक्सर चाय पिया करते थे. शिवा शर्मा से मेरी छह-सात दिनों से कोई बातचीत नहीं हो रही थी. उसने चाय वाले के थ्रू मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया. उसमें वह बहुत रो रहा था. फिर मैंने उसको कॉल किया अपने नंबर से दो बार. उसकी उस वक्त कॉल नहीं उठी. 2:00 बजे रात में शिवा की कॉल आती है. मैंने पूछा, क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि, 'कहां हो?' मैंने कहा, 'मैं दैनिक चौराहे पर खड़ी हूं' वह दैनिक पर आता है अपनी बीएमडब्ल्यू से, मुझसे मिलता है. उसने कॉल पर भी ये बोला था, अगर कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो उसमें यह होगा कि उसने मुझे कॉल पर बोला है कि, बाबू मैं आता हूं, ठीक है?"

श्रद्धा के मुताबिक, "वह (शिवा) आया, मेरे साथ बातचीत किया. बीयर पिया हुआ था बहुत ज्यादा, ठीक है? हम लोग पैडलर्स कैफे गए. पैडलर्स कैफे में उसने मेरे लिए माचा मंगाया और मेरे ड्राइवर के लिए भी उसने जूस वगैरह ऑर्डर किया, खुद भी लिया. उसके बाद वह उस वक्त मेरे साथ घर पे गया. हम लोग जैसे ड्राइव करते थे, ड्राइव कर के घर पे गया. वह मेरी गाड़ी चला रहा था, उसकी गाड़ी मेरा ड्राइवर चला रहा था, ठीक है?"

Advertisement

बहन का कोई लेना-देना नहीं

वीडियो में श्रद्धा कहती है- "उसके बाद 8 तारीख को मेरी बहन नवरात्रि पूजा से रिलेटेड बात करने के लिए मेरे घर आती है. बहन का तो इस केस से कोई रिलेशन ही नहीं है. वो तो शिवा को अच्छे से जानती तक नहीं थी. अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो ना शिवा से उसकी कोई बातचीत थी, ना कुछ. वह बहुत कम जानती थी शिवा शर्मा को. मेरी बहन का तो कोई मतलब ही नहीं था. वह तो इतने दिनों बाद मेरे घर आई थी, ठीक है?"

"...और 8 तारीख को जब मेरी बहन आती है, उसके बाद हम लोग चिल करते हैं, सब कुछ ठीक रहता है. हम लोग घूमने जाते हैं. शाम को शिवा शर्मा के कुछ फ्रेंड्स आते हैं, जिसमें से एक का नाम अश्विनी मिश्रा था और दूसरा हर्ष था. अगर शिवा पे किसी भी प्रकार का कोई टॉर्चर हो रहा होता या कुछ भी हो रहा होता, तो उनके दोस्तों ने यह जा के क्यों नहीं बताया पुलिस में कि टॉर्चर हो रहा है? दरअसल, ऐसा कोई भी टॉर्चर नहीं हो रहा था शिवा के साथ. शिवा और हम खुश थे, बहुत अच्छे से थे. क्योंकि शिवा को मैं सिर्फ दो महीने से करीब से जानती थी, चार महीने से तो वह मेरा दोस्त था. पिछले कुछ महीनों से हम रिलेशनशिप में थे. हम उसको जानते थे, ठीक है? 

Advertisement

लिव-इन में रहने पर कही ये बात

"उनकी (शिवा की) मां ने कहा कि वह मेरे साथ लिव-इन में रहता था. कभी वह 15 दिन रहता था, कभी वह दो से चार दिन गायब रहता था, ऐसे करता था वो. मेरे से मिलने से 5 दिन पहले वह केदारनाथ गया था या कहीं गया था अपनी बहन और जीजा के साथ. मेरे पास कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स हैं जो मैं आप लोगों से साझा करूंगी. उस स्क्रीनशॉट में भी साफ-साफ दिख रहा है कि शिवा पे कितना कर्जा हो गया था. 15 से 20 लाख के कर्जे पर चल रहा था वो. जब भी वह हम लोग के साथ बैठता था, उसपर कर्जदारों के फोन आने लगते थे. अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेगी तो उसमें सारी चीजें साफ होंगी. कॉल में शिवा शर्मा के पास बहुत सारे कर्जदारों के फोन आ रहे थे. वह कर्जे से इतना... इतना परेशान हो गया था कि वह मुझसे कहता था कि अगर... 'अगर मैं कर्जा नहीं चुका पाया तो मैं सुसाइड भी कर सकता हूं."

शिवा पर कर्ज का दावा

श्रद्धा ने कहा कि शिवा बहुत परेशान रहता था, लेकिन उस वक्त हम उसकी बातों को लाइटली ले रहे थे. आप खुद सोचिए कि कोई लड़की मार कर के किसी को अपने ही फ्लैट से क्यों नीचे फेंक देगी? तो प्लीज मेरी मीडिया से यह रिक्वेस्ट है कि ऐसी चीजें मत फैलाइए, ऐसा रूमर किसी के बारे में मत फैलाइए. जब हमारा ड्राइवर और हम लोग भाग-दौड़ कर रहे थे, उस वक्त वहां पर उसकी मम्मी आती हैं. खुद हमने मम्मी को कॉल किया, 112 पे कॉल किया, 108 पे कॉल किया. उसकी मम्मी आती हैं और उसकी मम्मी आ के वहां पर मेरे ड्राइवर से मारपीट करने लगती हैं, जो कि उस हॉस्पिटल के कैमरे में रिकॉर्ड होगा? उन्होंने बिना कुछ जाने हम पर सीधे हत्या का आरोप लगा दिया. इतना बड़ा ब्लेम लगा दिया कि शायद हम लोग जिंदगी भर उससे बाहर नहीं आ पाएंगे.

Advertisement

श्रद्धा कहती है कि घटना से पहले 8 तारीख को और 9 तारीख को भी हम लोग नॉर्मल रहे थे. 8 तारीख को घूमते-फिरते हैं, लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं जिसमें शिवा शर्मा से उनकी मां से, उनके जीजा से, उनकी बहन से कई बार बात भी होती है. मेरे सामने कॉल आ रही थी, बातचीत हो रही थी?

डिप्रेशन में सुसाइड का आरोप

फिर 9 तारीख को वह डिप्रेशन में था, क्या था मुझे खुद भी नहीं पता. जब हम लोग सो के उठते हैं, तो ड्राइंग रूम में चाय बाहर निकलवाते हैं. शिवा वॉशरूम के लिए अंदर जाता है, लेकिन कभी भी शिवा वॉशरूम के लिए जाता था तो मेन गेट नहीं बंद करता था. जैसे ही उसने मेन गेट बंद किया, क्योंकि उसने पहले ही बताया था कि उसपर बहुत सारा कर्ज था, इसलिए मेरे दिमाग में डाउट था कुछ, मैंने तुरंत अपनी बहन को भेजा कि जल्दी से जा के देखो यह क्या कर रहा है. जितनी देर में मेरी बहन गेट खोलती, उसने बालकनी से छलांग लगा दी. 

तो ऐसा नहीं है कि किसी ने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है. मैं भी बहुत परेशान हूं. प्लीज मीडिया से मेरी यह रिक्वेस्ट है मुझे परेशान ना करें, प्लीज. क्योंकि, अभी आपने एक जान खोई है, अगर आप लोग ऐसे टॉर्चर करते रहे तो मैं खुद सुसाइड कर लूंगी. सच में सुसाइड कर लूंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »