दिल्ली शराब घोटाला: ED ने AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर सहित 2 को कस्टडी में लिया

दिल्ली शराब घोटाले में ED ने आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर और हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोइनपल्ली को कस्टडी में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इन्हें रविवार रात ही गिरफ्तार किया गया था. दोनों ही तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

दिल्ली के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर और हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोइनपल्ली को कस्टडी में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इन्हें रविवार रात ही गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई वाले मामले में दोनों की जमानत पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होगी. इस याचिका पर सुनवाई से पहले ही ED ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

पहले उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. वर्तमान में दोनों तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई वाले मामले में दोनों की जमानत अर्जी पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होनी थी. लेकिन जमानत की सुनवाई से पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक बोइनपल्ली को कथित तौर पर हैदराबाद के एक शीर्ष राजनीतिक परिवार का करीबी बताया जाता है.

इस मामले में 10 नवंबर को ही ईडी ने अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक (MD) शरथ रेड्डी को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही ईडी ने पेरनोड रिकार्ड के अधिकारी विनय बाबू को भी गिरफ्तार किया था. इस मामले में अबतक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली, अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक (MD) शरथ रेड्डी और पेरनोड रिकार्ड के अधिकारी विनय बाबू शामिल हैं.

Advertisement

16 सितंबर को 40 ठिकानों पर रेड

इससे पहले बीते 16 सितंबर को ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें केवल हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड की थी. इसके अलावा शराब नीति घोटाले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है.

6 सितंबर को 35 जगहों पर छापेमारी

इससे पहले बीते 6 सितंबर को ईडी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में भी रेड की थी. जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी थे. ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं था.

घोटाले के मुख्य किरदार कौन?

दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने अगस्त में FIR दर्ज की थी. इस मामले में मनीष सिसोदिया, तीन पूर्व सरकारी अफसर, 9 कारोबारी और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इनमें तीन पूर्व सरकारी अफसर एजी कृष्णा (पूर्व एक्साइज कमिश्नर), आनंद तिवारी (पूर्व डिप्टी एक्साइज कमिश्नर) और पंकज भटनागर (पूर्व असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर) शामिल हैं.

Advertisement

इसके अलावा अमित अरोड़ा (बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर), दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे को भी आरोपी बनाया गया है. इन तीनों को सिसोदिया का करीबी माना जाता है. आरोप है कि तीनों ने आरोपी सरकारी अफसरों की मदद से शराब कारोबारियों से पैसा इकट्ठा किया और उसे दूसरी जगह डायवर्ट किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »