कोरोनाः दिल्ली में 30 मार्च के बाद आज सबसे कम केस, 207 मरीजों ने गंवाई जान

जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च के बाद आज एक दिन में सबसे कम केस हैं. 30 मार्च को 992 केस आए थे. दिल्ली में कोरोना से अब तक 23,409 लोग जान गंवा चुके हैं. फिलहाल होम आइसोलेशन में 13,806 मरीज हैं.

Advertisement
दिल्ली में संक्रमण दर कम हुई दिल्ली में संक्रमण दर कम हुई

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2021,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST
  • 30 मार्च को 992 केस आए थे
  • आज 1550 केस सामने आए

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है. संक्रमण दर 2.52 फीसदी हो गई है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरावने हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 1550 नए केस दर्ज किए गए, जबकि इस महामारी की वजह से 207 लोगों की जान चली गई. 

जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च के बाद आज एक दिन में सबसे कम केस हैं. 30 मार्च को 992 केस आए थे. दिल्ली में कोरोना से अब तक 23,409 लोग जान गंवा चुके हैं. फिलहाल होम आइसोलेशन में 13,806 मरीज हैं.

Advertisement

24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 4375 मरीज, कुल आंकड़ा 13,70,431
24 घंटे में हुए 61,506 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,87,88,697
- कंटेनमेंट जोन्स की संख्या- 45,483
- कोरोना डेथ रेट- 1.65 फीसदी

इधर, AAP की विधायक आतिशी ने कहा कि  दिल्ली में अब युवाओं के लिए कहीं भी फ्री वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है, कोविन ऐप खोलिए तो केवल प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध है, जो काफी महंगा चार्ज कर रहे हैं. इसलिए केंद्र सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराएं.

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश की संक्रमण दर में लगातार कमी आ रही है. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 2,22,000 मामले रिपोर्ट किए गए हैं. 40 दिन के बाद ये अब तक के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं. जिला स्तर पर भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है. 3 मई तक रिकवरी दर 81.7% थी, जो अब बढ़कर 88.7% हो गई है. 

Advertisement

स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 22 दिनों से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है. 3 मई के समय देश में 17.13% सक्रिय मामलों की संख्या थी अब ये घटकर 10.17% रह गई है. पिछले 2 हफ्तों में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब 10 लाख की कमी देखी गई है. फिलहाल देश में फिलहाल 27 लाख केस एक्टिव हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »