Gold-Silver Rate Change: सोना-चांदी में अचानक पलटा खेल, खरीदने से पहले जान लें आज के रेट

Gold Silver Price Change: गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. हालांकि, ग्रीन जोन में खुली चांदी अभी भी अपने हाई से 2.10 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.

Advertisement
सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को अचानक बड़ा बदलाव. (Photo: Reuters) सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को अचानक बड़ा बदलाव. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

सोना-चांदी में निवेश (Gold-Silver Investment) करने या फिर ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर जरा ठहर जाइए. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को कीमती धातुओं के भाव में अचानक बड़ा बदलाव आया है. लगातार तीन दिनों से क्रैश हो रही चांदी महंगी (Silver Price Change) हो गई है, तो वहीं सोने का भाव (Gold Rate) तेजी से उछला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर ओपनिंग के साथ ही इनकी कीमतीं काफी बदल गई हैं. 

Advertisement

सोने की चमक बढ़ी 
वायदा कारोबार में सोने की कीमत में गुरुवार को तेज उछाल आया है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना बीते कारोबारी दिन 1,45,848 रुपये पर क्लोज हुआ था और इस कीमती पीली धातु का भाव खुलते ही 1,47,650 रुपये पर जा पहुंचा. यानी सोना एक झटके में 1802 रुपये महंगा हो गया. 

तीन दिन की गिरावट पर ब्रेक
गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने की वायदा कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी थी. वायदा सोना बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,51,499 रुपये पर क्लोज हुआ था और इस सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में गिरते हुए 1,45,848 तक आ गया था. यानी तीन दिन में सोना 5651 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था, लेकिन गुरुवार को इस गिरावट पर ब्रेक लग गया. 

Advertisement

चांदी का दाम भी बदला 
न सिर्फ सोने की कीमत बढ़ी है, बल्कि गुरुवार को चांदी का वायदा भाव भी उछला है. हालांकि, इसमें बढ़ोतरी की रफ्तार सोने से कम रही. बीते कारोबारी दिन 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 2,08,338 रुपये पर बंद हुई थी और ये कीमती धातु ओपनिंग के साथ ही 2,09,950 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. 

तेजी के बाद भी हाई से सस्ती Silver
भले ही गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला है, लेकिन इस तेजी के बाद भी ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. बता दें कि जनवरी महीने में आखिरी सप्ताह में पहली बार चांदी के भाव ने 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और MCX Silver Price ने 4,20,048 रुपये का हाई लेवल पर पहुंचा था और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो ये अभी भी हाई से 2.10 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती है.

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »