Advertisement

यूटिलिटी

Vande Bharat Export: फ्रांस, जर्मनी, US में भी दौड़ेगी वंदे भारत! रेल मंत्री बोले- कुछ साल बाद एक्सपोर्ट शुरू

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • 1/6

देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. नए-नए रेट रूट्स पर Vande Bharat और Vande Bharat Sleeper Trains को हरी झंडी दिखाई जा रही है. इसके जरिए रेल यात्रियों का एक गंतव्य से दूसरे तक जाने में लगने वाला समय कम होता जा रहा है और सुविधाएं भी शानदार मिल रही है. भारत की इस स्वदेशी ट्रेन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार इंडियन रेलवे काम कर रहा है.

इस बीच रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव ने एक बड़ा बयान दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि ये वंदे भारत ट्रेनें अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दौड़ती हुई नजर आ सकती है. उन्होंने कहा है कि भारत अगले कुछ सालों में पूरी वंदे भारत ट्रेनों का एक्सपोर्ट (Vande Bharat Trains Export) शुरू कर देगा. (Photo: ITG)

  • 2/6

'सिर्फ 3-4 साल, फिर वंदे भारत निर्यात'
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Sleeper) के पहले रन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अगले तीन से चार साल में पूरी वंदे भारत ट्रेनों का एक्सपोर्ट शुरू कर देगा. उन्होंने बताया कि Indian Railway हर बार स्वदेशी ट्रेन सेट को बेहतर बना रहा है और उसने अपने कुछ सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजिकली कॉम्प्लेक्स पार्ट्स, जिसमें प्रोपल्शन सिस्टम और बोगियां शामिल हैं, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली और US को एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. (Photo: Reuters)

  • 3/6

मेक इन इंडिया ट्रेनों की डिमांड
वंदे भारत ट्रेन एक्सपोर्ट्स प्लान के बारे में बड़ी जानकारी देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि ये ट्रेनें सरकार के मेक इन इंडिया (Make In India) और विकसित भारत विजन को दर्शाती हैं. इनकी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग ज्यादातर देश में ही की जाती है. अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, 'वंदे भारत ट्रेन के हर वर्जन के साथ हम सुधार कर रहे हैं. हर बार जब हम नया वर्जन बनाते हैं, तो हम पिछले वर्जन से सीखी बातों के आधार पर सुधार करते हैं.' (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

वंदे भारत में शानदार फीचर्स 
वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर वर्जन में मिडिल और अपर बर्थ इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए फीचर्स शामिल हैं, इसके साथ ही झटके कम करने और आराम बढ़ाने के लिए एडवांस्ड कपलर भी डिजाइन किए गए हैं. हाल ही में रेलवे की ओर से उत्तर प्रदेश को भी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात दी गई है. (Photo: ITG)

  • 5/6

1118Km का सफर 16 घंटे में
रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि कर्नाटक की अगली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु से शुरू होगी, जो उत्तर कर्नाटक के कुछ हिस्सों को हुबली की ओर जोड़ेगी और फिर पुणे और मुंबई जाएगी. बेंगलुरु-मुंबई नई सर्विस से कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच ओवरनाइट कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है. केंद्रीय राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने कहा कि 16 कोच वाली यह Vande Bharat Sleeper ट्रेन लगभग 16 घंटे में 1,118 km की दूरी तय करेगी, जिससे यात्रा का समय लगभग आठ घंटे कम हो जाएगा. (Photo: ITG)

  • 6/6

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत का रूट-टाइमिंग
Bengaluru-Mumbai Vande Bharat रेगुलर सर्विस 2 नवंबर को मुंबई से और 3 नवंबर को बेंगलुरु से शुरू हो रही है. बेंगलुरु-मुंबई ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी, सोमवार को छोड़कर, शाम 7:45 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे पहुंचेगी. वापसी सर्विस मुंबई से रात 8.10 बजे निकलेगी और मंगलवार को छोड़कर दोपहर 12 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. यह रूट रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, गुंटकल, सोलापुर और पुणे जैसे खास सेंटर्स को कवर करेगा. बता दें कि इस साल की शुरुआत में हावड़ा-कामाख्या सर्विस शुरू होने के बाद, बेंगलुरु-मुंबई सर्विस भारत की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement