Advertisement

यूटिलिटी

Best FD Scheme: 5 साल की FD पर यहां धांसू ब्याज, बुजुर्गों को गजब का फायदा

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST
  • 1/7

अगर आप किसी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD Schemes) कराने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. कई बैंक अपने यहां एफडी निवेश पर धांसू ब्याज दे रहे हैं और खासतौर पर बुजुर्गों यानी सीनियर सिटीजंस के लिए अलग बेनेफिट्स मुहैया कराए जा रहे हैं. ऐसी ही टॉप 5 साल की FD Schemes के बारे में जानते हैं, जहां निवेश फायदे का सौदा साबित होगा. 

  • 2/7

5 साल की FD पर 8% ब्याज
गारंटीड रिटर्न के लिहाज से फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स खासी पॉपुलर हैं और सुरक्षित निवेश का बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी हैं. पांच साल की एफसी पर कई बैंक 8 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं, इस मामले में स्मॉल फाइनेंस बैंक आगे हैं. जहां न सिर्फ आम नागरिकों को मोटा ब्याज दिया जा रहा है, जबकि सीनियर सिटीजंस को एफडी कराने पर उससे भी ज्यादा ब्याज दिया जाता है. 

  • 3/7

जुलाई में टॉप पर ये एफडी स्कीम
जुलाई 2026 में देखें, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक यानी SFB एफडी निवेशकों को ब्याज दर देने के मामले में चार्ट पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जबकि कई प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी आम नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकर्षक रिटर्न पेश कर रहे हैं. इनमें निवेश पर सीनियर सिटीजंस को आम निवेशकों से 0.50% ज्यादा या इससे भी अधिक ब्याज मिल रहा है. 

Advertisement
  • 4/7

प्राइवेट सेक्टर में टॉप बैंक एफडी 
प्राइवेट सेक्टर के बैंक सरकारी बैंकों की तुलना में अपने ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. यस बैंक (Yes Bank FD) आम ग्राहकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% की ब्याज दे रहा है. आरबीएल बैंक (RBL Bank FD) में आम नागरिकों को 6.70%, तो वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज दिया जा रहा है. तो Axis Bank FD पर आम नागरिक 6.60%, जबकि सीनियर सिटीजन 7.20% ब्याज पा रहे हैं. इसके अलावा HDFC Bank (आम ग्राहक 6.15% और वरिष्ठ नागरिक 6.65%), ICICI Bank (आम ग्राहक 6.50% और सीनियर सिटीजन 7.00%) ब्याज मिल रहा है. 

  • 5/7

सरकारी बैंक दे रहे इतना ब्याज
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में मिल रहे एफडी ब्याज के मुकाबले अगर सरकारी बैंकों में एफडी रिटर्न की बात करें, तो ये काफी कम है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फिक्स्ड डिपॉजिट (SBI FD) पर आम नागरिकों को 6.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा PNB, BoB, और Indian Bank में 5 साल की एफडी पर ब्याज दर आम ग्राहकों को 6.00% है. 

  • 6/7

स्मॉल फाइनेंस बैंक में फायदा ज्यादा
5 Year FD में सबसे ज्यादा ब्याज दर स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं. इनमें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आम ग्राहकों को और वरिष्ठ नागरिकों को 8.00%, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक आम ग्राहकों को 7.00%, तो सीनियर सिटीजंस को 7.50% ब्याज दे रहा है. इसके अलावा AU Small Finance Bank क्रमश: 6.75% और 7.25% ब्याज दे रहा है. जबकि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक आम ग्राहकों को 6.50%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.00% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 

Advertisement
  • 7/7

FD कराते समय रखें ये ध्यान
भले ही Small Finance Banks एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं, लेकिन फाइनेंशियल एडवाइजर्स की मानें, तो निवेशकों को पैसे लगाने से पहले न सिर्फ ब्याज दर का मूल्यांकन करना जरूरी है, बल्कि संबंधिक बैंक की वित्तीय मजबूती, जमा बीमा कवरेज और समय से पहले निकासी पर लगने वाले चार्ज जैसे अन्य कारकों पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा ये फोकस भी करना जारिए कि एफी जमा पर मिलने वाला ब्याज उनके लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार कर योग्य है. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement