Advertisement

यूटिलिटी

ब्‍याज से 50 लाख की कमाई, सिर्फ इतना निवेश... गजब है ये स्‍कीम!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST
  • 1/7

कई सरकारी योजनाएं बिना रिस्‍क आपको मोटा रिटर्न दे सकती है, जिसमें लोन से लेकर टैक्‍स सेविंग तक की सुविधाएं दी जाती हैं. अगर आप भी ऐसे की किसी सरकारी योजना की तलाश कर रहे हैं, जो आपको मोटा मुनाफा दे तो आज हम आपके लिए पोस्‍ट ऑफिस की एक ऐसी योजना लेकर आए हैं, जो आपको सिर्फ ब्‍याज से 50 लाख रुपये की कमाई करके देगा. 

  • 2/7

इस योजना को आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर खुलवा सकते हैं. इसमें एक मोटा मुनाफा मिलता है. हालांकि, इस योजना में वही लोग निवेश कर सकते हैं, जिनके परिवार में 10 साल तक की उम्र की बिटिया है. इस योजना का नाम सुकन्‍या समृद्धि योजना (SSY) है. 
 

  • 3/7

21 साल बाद पूरी रकम निकाल सकते हैं
इस योजना के तहत आप अपने बिटिया के नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं और निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें बिटिया के 15 साल की उम्र तक निवेश करना होता है और जब आपकी बेटी 21 साल की हो जाएगी तो आप इस योजना से पूरी रकम निकाल सकते हैं. 

Advertisement
  • 4/7

21 साल तक मिलता रहेगा ब्‍याज
अगर आप बेटी के जन्‍म के कुछ दिन बाद इस योजना में निवेश शुरू करते हैं तो हर महीने कम रकम निवेश करनी होगी और जब 15 साल हो जाएंगे तो आप निवेश बंद कर सकते हैं, जिसके बाद भी 21 साल की उम्र तक ब्‍याज का लाभ मिलता रहेगा. 

  • 5/7

SSY में कितना मिलता है ब्‍याज? 
इस योजना के तहत पोस्‍ट ऑफिस की सभी योजनाओं से ज्‍यादा ब्‍याज दिया जाता है. यह ब्‍याज तिमाही आधार पर तय किया जाता है और सालाना आधार पर दिया जाता है. जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए 8.20 फीसदी का ही ब्‍याज तय किया गया है.

  • 6/7

हर महीने कितना करना होगा निवेश? 
सुकन्या समृद्धि योजना में एक साल के दौरान कम से कम 250 रुपये जमा कर सकते हैं, जबकि अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. एक साल में आप अधिकतम 1.50 लाख रुपये एकमुश्त या कई किश्तों में जमा कर सकते हैं या फिर आप हर महीने भी निवेश कर सकते हैं. इससे इनकम पर कोई भी टैक्‍स नहीं लगता है, क्‍योंकि यह पूरी तरह से टैक्‍स फ्री है. 

Advertisement
  • 7/7

सिर्फ ब्‍याज से मिलेंगे 50 लाख रुपये
अगर कोई व्यक्ति अपनी लड़की के जन्म के समय 1.5 लाख रुपये का निवेश करना शुरू करता है, तो 21 वर्ष की आयु होने या मैच्‍योरिटी पूरी होने तक उसे करीब 72 लाख रुपये मिलेंगे. इसमें 50 लाख रुपये सिर्फ ब्‍याज से मिलेगा. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement