Advertisement

यूटिलिटी

300 रुपये से 15 लाख... आप भी ले सकते हैं इस सरकारी स्‍कीम का लाभ!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/7

अगर आप भी बिना रिस्‍क लिए मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्‍ट ऑफिस की स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम्‍स बेस्‍ट हो सकती हैं. इन स्‍कीम्स के तहत लोगों को बिना रिस्‍क मोटा मुनाफा होता है. इनके तहत सालाना आधार पर ब्‍याज दिया जाता है, जो हर तिमाही आधार पर तय होता है कि कितना ब्‍याज दिया जाएगा. 

  • 2/7

आज हम जिस बचत योजना के बारे में बात कर रहे हैं, वह पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) है, जिसमें निवेश करके आप सिर्फ ब्याज से ही 4.40 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं. 

  • 3/7

सिर्फ 100 रुपये से खोलें खाता 
पोस्‍ट ऑफिस आरडी स्‍कीम में सरकार की ओर से 6.7 फीसदी का ब्‍याज ऑफर किया जाता है. इस स्‍कीम के तहत सिर्फ 100 रुपये से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इसमें एज लिमिट की बात करें तो 18 साल या इससे ज्‍यादा म्र का कोई भी व्‍यक्ति नजदीकी PO ब्रांच में जाकर अकाउंट खुलवा सकता है. 

Advertisement
  • 4/7

कम निवेश पर मोटा पैसा 
इस स्‍कीम की खास बात ये हैं कि इसमें आपको थोड़ा-थोड़ा करके हर महीने निवेश करना होगा, जिससे आप पर अचानक से मोटी रकम निवेश का प्रेशर नहीं रहता है और धीरे-धीरे करके मोटी रकम जमा जो जाता है. बात करें पोस्‍ट ऑफिस आरडी स्‍कीम की, तो इसका मैच्‍योरिटी पीर‍ियड पांच साल का है. लेकिन इसे अलग पांच साल तक आगे भी बढ़ा सकते हैं. इस तरह से और भी ज्‍यादा फायदा लिया जा सकता है और छोटी-छोटी सेविंग के जरिए भी मोटा फंड जमा किया जा सकता है.

  • 5/7

लोन की भी सुविधा 
इस योजना के तहत लोन लेने की भी सुविधा दी गई है. इस स्‍कीम के तहत अकाउंट खुलवाने के कुछ साल बाद आप लोन भी ले सकते हैं. ये लोन निवेश की गई राशि के आधार पर मिलता है. एक साल बाद इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और सालभर में जमा राशि का 50 फीसदी तक लोन के तौर पर लिया जा सकता है, जिसके तहत ब्‍याज 2 फीसदी लिया जाता है. 
 

  • 6/7

300 से कैसे जुटेगा 15 लाख रुपये 
आप 300 रुपये बचाकर महीने में 9000 रुपये बचा पाएंगे और इसे पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करें. पांच साल की मैच्योरिटी पर आपके द्वारा जमा की गई रकम 5.40 लाख रुपये होगी, लेकिन कुल फंड 6 लाख रुपये से ज्यादा होगा. वहीं इसे पांच साल के लिए और आगे बढ़ाने पर आपकी जमा राशि 10.80 लाख रुपये होगी, लेकिन आपका फंड बढ़कर 15.20 लाख रुपये हो जाएगा. 

Advertisement
  • 7/7

ब्‍याज से मोटी कमाई
हर दिन 300 रुपये के निवेश और 9000 रुपये महीने के निवेश के जरिए 10 साल में किया गया कुल निवेश 10,80,000 रुपये होता है. हीं मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम 15,20,889 रुपये होगी. इसमें 4,40,889 रुपये ब्याज होगा. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement