पोस्ट ऑफिस द्वारा कई सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही है और ये स्मॉल सेविंग स्कीम न सिर्फ सुरक्षित निवेश, बल्कि धांसू रिटर्न के लिहाज से भी पॉपुलर हैं. इतना ही नहीं, Post Office Saving Schemes में एक तो करोड़पति बनाने वाली योजना भी है, जिसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें निवेश करते हुए आप सिर्फ ब्याज से ही 65 लाख रुपये की मोटी रकम कमा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं, पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF की, आइए समझते हैं ये कैसे कमाल करती है? (Photo: AI)
सरकार की गारंटी, TAX छूट भी
'Zero Risk' सेविंग स्कीम्स की बात आती है, तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं सबसे ऊपर रहती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इन स्कीम्स में किए गए हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम (PPF Scheme) के गजब के फायदे हैं, जहां यह लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न देती है, तो वहीं इसमें किए गए निवेश पर टैक्स बेनिफिट का लाभ भी मिलता है. PPF Investment में 80C के तहत टैक्स कटौती का लाभ भी मिलता है, इसके तहत 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स छूट क्लेम किया जा सकता है. यह EEE (छूट-छूट-छूट) दावा करती है, जिसका सीधा मतलब है कि आपके द्वारा स्कीम में किया गया योगदान भी Tax Free है. (Photo: GettyImage)
सरकार दे रही इतना ब्याज
PPF पर सरकार की ओर से धांसू सालाना आधार पर 7.1% का ब्याज ऑफर किया जाता है और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम टैक्स फ्री (Tax Free) रहती है. ये इस पीपीएफ स्कीम को पॉपुलर बनाने में सबसे अहम रोल निभाता है. स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल होता है, लेकिन आप इसे पांच-पांच साल के लिए एक्टेंशन लेकर मोटा फंड जमा कर सकते हैं. (Photo: ITG)
मिनिमम 500 रुपये, मैक्सिमम इतना निवेश
पीपीएफ स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, जबकि इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.50 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है. इस सरकारी योजना में नाबालिग का अकाउंट भी उनके परिजनों द्वारा ऑपरेट किया जा सकता है. हालांकि, इसमें ज्वाइंट अकाउंट खोलने की सुविधा नहीं मिलती. (Photo: Pexels)
ऐसे बन जाएंगे PPF से करोड़पति
Post Office PPF Scheme में करोड़पति बनने का कैलकुलेशन देखें, तो इसके लिए आप अपने निवेश पर मैच्योरिटी के बाद दो बार एक्सटेंशन लेकर ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको मैच्योरिटी के एक साल के भीतर आवेदन देना होता है. अब मान लीजिए आप 1.5 लाख रुपये निवेश 15 साल तक करते हैं, तो मैच्योरिटी तक आपका जमा 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज समेत आपका फंड 40,68,209 रुपये होगा. वहीं आप दो एक्सटेंशन लेकर निवेश को 25 साल तक चलाते हैं, तो फिर आपकी जमा राशि 27.50 लाख रुपये होगी और आपका फंड बढ़कर 1,03,08,015 रुपये हो जाएगा यानी आप करोड़पति बन चुके होंगे. (Photo: Pixabay)
सिर्फ ब्याज से ही 65 लाख की कमाई
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश पर सरकार की ओर से दिए जा रहे जोरदार ब्याज के चलते लॉन्ग टर्म में मोटा फंड जमा हो जाता है. ब्याज से होने वाली कमाई का गणित देखें, तो सिर्फ 15 साल 1.50 लाख सालाना निवेश करने पर मिलने वाले 44,68,209 रुपये के मैच्योरिटी अमाउंट में 18.18 लाख रुपये इंटरेस्ट इनकम होगी. वहीं 25 साल बाद मिलने वाली 1 करोड़ रुपये की रकम में 65.58 लाख रुपये सिर्फ ब्याज से कमाई होगा. (Photo: Pexels)