अमेरिका और ईरान में जंग जारी है और इससे मिडिल ईस्ट में टेंशन चरम पर पहुंच चुकी है. Middle East War और होर्मुज स्ट्रेट पर तेल-गैस के टैंकरों की आवाजादी रुकने से दुनियाभर में ऊर्जा संकट (Energy Crisis) बढ़ गया है. भारत की बात करें, तो एलपीजी संकट गहराया हुआ है और LPG Cylinder के लिए मारामारी देखने को मिल रही है. ग्लोबल सप्लाई में रुकावटों के चलते घबराहत में एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग (LPG Cylinder Panic Bookings) बढ़ गई है. इस गैस संकट के बीच सरकार ने अब तक कई बड़े फैसले लेते हुए नियमों में बदलाव (LPG Rule Change) किए हैं.
संकट के बीच एलपीजी की पैनिक बुकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, LPG की ग्लोबल आपूर्ति में व्यवधान की चिंताओं के बीच एलपीजी सिलेंडरों की घबराहट में की गई बुकिंग बढ़कर लगभग 88 लाख हो गई है. हालांकि, सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों LPG Users को खाना पकाने की गैस की पर्याप्त आपूर्ति मिलती रहेगी. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt On LPG Crisis) स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और एलपीजी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था कर रही है.
PNG है, तो सरेंडर करें LPG सिलेंडर
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन को लेकर नया नियम (LPG New Rule) जारी किया है. अपने आदेश में मंत्रालय ने कहा है कि जिन लोगों के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, वे अब एक साथ घरेलू LPG Cylinder नहीं रख सकेंगे. यानी ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि जिनके पास PNG कनेक्शन हैं, वे सरकारी तेल कंपनियों या उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स से LPG सिलेंडर को रिफिल भी नहीं करा पाएंगे. सरकार का मानना है कि PNG और LPG दोनों कनेक्शन एक साथ रखने से गैस की आपूर्ति में असमानता, दुर्व्यवहार और संसाधनों के अनावश्यक दोहरे उपयोग की समस्या उत्पन्न होती है.
LPG की कालाबाजारी पर छापेमारी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा सरकार ने Commercial LPG Cylinders की आपूर्ति पर व्यापक चर्चा की है और थोक उपभोक्ताओं तक वितरण बनाए रखने के लिए नए कदम उठाए हैं. कुछ राज्यों में उद्योगों का परिचालन सुचारू रखने के लिए 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडरों की सीधे आपूर्ति की जा रही है. अधिकारियों की मानें तो रसोई गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है. इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए अधिकारी कई राज्यों में छापेमारी और औचक निरीक्षण कर रहे हैं.
घरेलू एलपीजी उत्पादन में बढ़ोतरी
मिडिल ईस्ट में तनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने अन्य उपायों के साथ ही घरेलू एलपीजी उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी तेल-गैस कंपनियों को आदेश जारी किए थे. मंत्रालय का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग में भारी वृद्धि के बावजूद तत्काल कोई कमी नहीं है, क्योंकि तेल विपणन कंपनियों ने आपूर्ति को मजबूत करने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ा दिया है. सरकार के अनुसार, आयात पर दबाव कम करने के लिए तेल विपणन कंपनियों द्वारा घरेलू उत्पादन को लगभग 31% तक बढ़ा दिया गया है.
LPG सिलेंडर बुकिंग की टाइमलाइन
एलपीजी संकट (LPG Crisis) से निपटने के लिए सरकार ने अन्य फैसलों के साथ ही एलपीजी सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा नियम भी बदला (LPG Cylinder Booking Rule Change) है. सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए मिनिमम टाइम लिमिट को पहले के 21 दिन से बढ़ा दिया है और अब इसे 25 दिन कर दिया गया है. सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए ये फैसला लिया है और इसका साफ मतलब है कि अब 25 दिन बाद ही सिलेंडर बुक किए जा सकेंगे.
बढ़ चुके हैं LPG सिलेंडर के दाम
एलपीजी संकट के बीच एक झटका देने वाला फैसला भी तेल कंपनियों ने बीते 7 मार्च को लिया था और LPG Cylinder Price Hike का ऐलान कर दिया था. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का झटका देते हुए Indian Oil Corporation ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये बढ़ा दिए थे. इसके साथ ही नए कमर्शियल ऑर्डर पर भी रोक लगा दी थी. इस बढ़ोतरी के बाद 14.2kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अप्रैल से यथावत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई. वहीं दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत 115 रुपये के इजाफे के साथ 1883 रुपये और मुंबई में 1835 रुपये हो गई थी.