पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार के पहले बजट में बच्चों के एक खास योजना एनपीएस वात्सल्य योजना (NPS Vatsalya Scheme) का ऐलान किया था. जिसे 18 सितंबर 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लॉन्च किया. इस योजना को पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ऑपरेट करेगा और इस सरकारी स्कीम में निवेश के जरिए वयस्क होने पर बच्चे के लिए एक मोटा फंड इकठ्ठा हो सकेगा.
सरकारी स्कीम (Govt Scheme) एनपीएस वात्सल्य योजना का सब्सक्रिप्शन लेने वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) कार्ड मिलेगा. मतलब साफ है कि अब बच्चों की पेंशन पक्की होगी. एनपीएस वात्सल्य फ्लेक्सिबल कंट्रीब्यूशन और इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मुहैया कराती है, जिससे बच्चे के परिजन उसके नाम पर सालाना न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. जबकि मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं है यानी पेरेंट कितनी भी रकम अपने बच्चे के एनपीएस-वात्सल्य खाते में जमा कर सकेंगे.
इसके बाद बच्चे के 18 साल की उम्र का होने तक माता-पिता को हर साल बच्चे के एनपीएस-वात्सल्य खाते (NPS Vatsalya Account) में ये डिपॉजिट करना होगा. मोदी सरकार (Modi Govt) की इस स्कीम को बच्चों के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने और उन्हें फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम बताया जा रहा है.
18 साल की उम्र के बाद यानी एडल्ट होने पर वे चाहें तो NPS खाते में अपना कॉन्ट्रिब्यूशन जारी रख सकते हैं. वयस्क होने पर एनपीएस वात्सल्य अकाउंट आम लोगों के जैसे रेगुलर एनपीएस खाते (NPS Account) में बदल जाएगा. इस बीच 18 साल की उम्र पूरी कर लेने के बाद उसे 3 महीने के भीतर खाते की नए सिरे से केवाईसी करानी होगी. वयस्क होने के बाद इच्छानुसाल अपना एनपीएस वात्सल्य खाता बंद भी कराया जा सकेगा.
NPS Swasthya: रिटायरमेंट के लिए बचत करने वाले लोगों के लिए NPS में अब हेल्थकेयर से जुड़ा एक नया विकल्प जुड़ा है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS Swasthya की ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इसके तहत NPS की बचत के साथ हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा.
रिटायरमेंट के लिए NPS में बड़ा कॉर्पस जमा करना ही काफी नहीं है, यह भी समझना जरूरी है कि रिटायरमेंट पर उसमें से कितना पैसा एकमुश्त मिलेगा और कितना पेंशन के लिए एन्युटी में जाएगा. केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के सामान्य रिटायरमेंट में अधिकतम 60% रकम एकमुश्त निकाली जा सकती है, जबकि कम से कम 40% रकम एन्युटी में लगानी होती है.
नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करने वालों के लिए स्कीम चुनना अब आसान हो सकता है. .पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अलग-अलग एनपीएस स्कीम को इक्विटी एक्सपोजर और रिस्क के आधार पर पांच कैटेगरी में बांटने का नया ढांचा लागू किया है. इससे निवेशकों को स्कीम का जोखिम, रिटर्न, फीस और बेंचमार्क एक तय फॉर्मेट में समझने और तुलना करने में मदद मिलेगी.
नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत नया पेंशन स्कीम पेश किया गया है, जिसके तहत अब गिग वर्कर्स भी पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत वे 99 रुपये से पेंशन की शुरुआत कर सकते हैं.
नेशनल पेंशन स्कीम के तहत आप हर महीने 50 हजार रुपये की पेंशन ले सकते हैं. साथ ही करोड़ों की रकम भी मिल सकती है. हालांकि इसके लिए आपको हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करनी होगी.
नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत आपको हर महीने 50 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है और 4 करोड़ रुपये एकमुश्त भी मिलेगी. हालांकि, इसके लिए आपको 25 साल की उम्र से ही निवेश शुरू करना चाहिए.
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर आज भी आम लोगों के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. विशेषकर समय से पहले फंड की निकासी को लेकर लोग परेशान दिखते हैं. नौकरीपेशा लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या 60 साल की उम्र पूरी होने से पहले NPS खाते से पूरा पैसा निकाला जा सकता है?
NPS New Rule: एनपीएस से समय से पहले 100% रकम एकसाथ निकालने को लेकर अक्सर लोगों में भ्रम रहता है. अगर प्री-मैच्योर एग्जिट के समय आपके NPS खाते में जमा कुल राशि ब्याज समेत 2,50,000 रुपये या उससे कम है, तो आप पूरी 100% रकम एक साथ (Lumpsum) निकाल सकते हैं.
अगर आप टैक्स छूट का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 31 मार्च 2026 तक कुछ कामों को निपटा लेना चाहिए, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो जाएगा.
बजट 2026 में इनकम टैक्स छूट को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यहां एक ऐसा कैलकुलेशन दिया गया है, जिसके तहत नए इनकम टैक्स स्लैब के तहत आप 14 लाख रुपये से ज्यादा सालाना इनकम पर पूरा टैक्स बचा सकते हैं.
एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत आप अपने बच्चे के नाम पर निवेश कर सकते हैं. अगर आप हर महीने इसमें निवेश शुरू करते हैं तो रिटायरमेंट के बाद मोटा पैसा बना सकते हैं.
पहले NPS और EPF के तहत नियम सख्त थे, कागजी कार्रवाई जटिल थी और बचत तक पहुंच सीमित लगती थी. कई लोगों को जरूरत पड़ने पर अपने पैसे का उपयोग करने में कठिनाई होती थी. नए सुधारों का उद्देश्य प्रणाली को सरल, तेज और अधिक व्यावहारिक बनाना है.
नेशनल पेंशन सिस्टम में आप मंथली बड़ा निवेश करके एकमुश्त 4 करोड़ रुपये और 60 की उम्र के बाद हर महीने 50 हजार रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं. आइए कैलकुलेशन के माध्यम से समझते हैं...
पीएफआरडीए ने एनपीएस को लेकर दो बड़े बदलाव किया है. एनपीएस चार्ज को कम किया गया है और बैंकों को पेंशन फंड स्थापित करने की अनुमति दे दी गई है.
PFRDA ने NPS rules में 2 बड़े changes किए. Fees होगी कम और banks को pension fund establish करने की अनुमति मिलेगी, जानें पूरी डिटेल.
पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कुछ दिन पहले ही एनपीएस के तहत एक बड़ा बदलाव किया है. अब नॉन गवर्नमेंट सेक्टर के लोग अपने कुल कॉपर्स में से एकमुश्त रकम 80 फीसदी निकाल सकते हैं, लेकिन पेंशन के लिए एन्युटी खरीद सिर्फ 20 फीसदी ही होगी.
नेशनल पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव हुआ है. अब एनपीएस सब्सक्राइबर्स रिटायरमेंट पर 80 फीसदी अमाउंट एकमुश्त निकाल सकते हैं और बाकी 20 फीसदी राशि पर एन्युटी खरीद सकते हैं.
1 दिसंबर से LPG, UPS पेंशन, TDS, लाइफ सर्टिफिकेट और CNG-PNG के नियम बदलेंगे. जानिए ये बदलाव आपकी जेब पर कितना असर डालेंगे.
PFRDA ने NPS में तीन नए पेंशन मॉडल पेश किए हैं. इनमें Step-up SWP और एन्युटी, महंगाई बेस्ड पेंशन, और Pension Credit शामिल हैं. नए मॉडल निवेशकों को रिटायरमेंट इनकम की गारंटी और फ्लेक्सिबल विकल्प देंगे. इससे पेंशन योजना अधिक सुरक्षित और लाभकारी होगी.
नेशनल पेंशन सिस्टम में एक अक्टूबर से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं, जिससे निवेशकों को मदद मिलने वाली है. इस नियमों में विड्रॉल से लेकर इक्विटी में निवेश की लिमिट तक शामिल है.
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में 1 अक्टूबर 2025 से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. नए नियमों के तहत नॉन-गवर्नमेंट कर्मचारियों को 100% तक इक्विटी में निवेश करने का विकल्प मिलेगा. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) भी लागू किया है, जिससे निवेशक एक ही PRAN नंबर से अलग-अलग स्कीम मैनेज कर सकेंगे.