Advertisement

यूटिलिटी

Gold Silver Price Fall: सस्‍ता हुआ सोना और चांदी, दिल्‍ली से मुंबई तक इतने घट गए दाम

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST
  • 1/6

कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. दिल्‍ली से मुंबई तक भी सोने और चांदी की कीमतें कम हुई हैं. घरेलू बाजार में यह गिरावट, इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद आई है. 
 

  • 2/6

सबसे पहले बात करते हैं कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोने-चांदी के भाव के बारे में. यहां 5 अक्‍टूबर फ्यूचर के लिए 10 ग्राम सोने की कीमत 230 रुपये घटकर 151000 रुपये पर आ चुकी है. वहीं 1300 रुपये चांदी घटकर 231300 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. 
 

  • 3/6

आपके शहर में सोने चांदी की कीमत 
आपके शहर में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपये टूटी है. दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,54,230 है. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,41,390 है और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,710 है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,54,080 है. 22 कैरेट सोने की कीमत की कीमत  ₹1,41,240 है और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,560 है.

Advertisement
  • 4/6

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,54,230 है. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,41,390 है और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,710 है. पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,130 रुपये है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,290 रुपये है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,610 रुपये है. 

  • 5/6

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत 
ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है. गोल्‍ड का भाव 0.37 फीसदी टूटकर 4,336.42    डॉलर प्रति औंस पर है. इसी तरह, चांदी की कीमत 0.60 फीसदी टूटकर 63.775 डॉलर प्रति औंस पर है. 

  • 6/6

क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट? 
सोने और चांदी के भाव में गिरावट की बड़ी वजह एनर्जी की कीमतों का लगातार बढ़ना है. एनर्जी की कीमतों के लगातार बढ़ने के कारण फेड रेट और बैंक ऑफ जापान के ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी का अनुमान भी बढ़ रहा है, जिस आशंका में कीमती धातुओं में गिरावट आ रही है.

(नोट- सोना और चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)  

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement