Advertisement

यूटिलिटी

5 लाख रुपये और 5 साल... फिर FD से होगी इतनी कमाई, समझें गणित

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST
  • 1/8

पिछले कुछ सालों से ग्‍लोबल तनाव और अन्य फैक्‍टर्स के कारण शेयर बाजार में काफी अनिश्चितता आई है, जिससे नए निवेशकों को नुकसान हुआ ही है, पुराने निवेशकों का प्रॉफिट काफी कम हो चुका है. यहां तक कि म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों का भी पैसा कम हुआ है. 

  • 2/8

जिस कारण बहुत से निवेशक अब बैंक या पोस्‍ट ऑफिस की FD में निवेश बढ़ा रहे हैं और अपने पोर्टफोयिलो को मजबूत कर रहे हैं और इस मौके का फायदा उठाकर बैंक भी नए-नए ऑफर पेश कर रहे हैं. 
 

  • 3/8

अगर आप भी एफडी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप 5,00,000 रुपये की एफडी करके अलग-अलग बैंक के ब्‍याज से 5 साल की मैच्‍योरिटी के बाद कितना पैसा बना सकते हैं. साथ ही यह भी कौन सा बैंक आपको कितना एफडी पर ब्‍याज दे रहा है. 
 

Advertisement
  • 4/8

कौन से बैंक सबसे ज्‍यादा ब्‍याज दे रहे हैं? 
अब सबसे पहले उन बैंकों की बात कर लेते हैं, जो फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) पर ज्‍यादा ब्‍याज दे रहे हैं.  सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे छोटे बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, जो 8% से 8.4%  है. 

  • 5/8

इसके बाद AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक भी शानदार रिटर्न देने की पेशकश कर रहे हैं. ये बैंक सामान्‍य कस्‍टमर्स को लगभग 7.25% से 7.40% तक ब्याज दे रहे हैं. वहीं सीनियर सिटीजन की बात करें तो सामान्‍य ग्राहकों से .50 से 0.75 फीसदी ब्‍याज दिया जा रहा है. 

  • 6/8

बड़े बैंक कितना दे रहे एफडी पर ब्‍याज
SBI, HDFC बैंक और ICICI बैंक भी अपने कस्‍टमर्स के लिए अच्‍छे ब्‍याज ऑफर कर रहे हैं. ये बड़े बैंक आम नागरिकों को लगभग 6.5% से 7.05% तक और विशेष अवधियों (जैसे अमृत वृष्टि) पर 7.10% तक का अधिकतम ब्याज दे रहे हैं.

Advertisement
  • 7/8

अब कमाई का कैलकुलेशन समझते हैं
अगर आप 5 लाख रुपये की एफडी 5 साल के लिए कराते हैं और बैंक आपको 8.50 फीसदी का ब्‍याज ऑफर करता है तो सिर्फ ब्‍याज से आपकी 2,61,397 रुपये की कमाई होगी और कुल 7,61,397 रुपये हो जाएंगे. वहीं 8 फीसदी ब्‍याज पर ये रकम 7,42,974 रुपये हो जाएगी. 

  • 8/8

वहीं 7.50 फीसदी ब्‍याज पर 5 लाख की एफडी पर सिर्फ ब्‍याज से कमाई 2,24,974 रुपये की होगी और कुल रकम 7,24,974 रुपये हो जाएगी. वहीं अगर कोई बैंक 7 फीसदी का ब्‍याज ऑफर कर रहा है तो आपकी कमाई 7,07,389 रुपये हो जाएगी. इसी तरह, 6.5 फीसदी ब्‍याज पर कुल कमाई 6,90,210 रुपये हो जाएगी. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement