Advertisement

यूटिलिटी

EPFO Higher Pension: 'हमें बुढ़ापे की चिंता', 15.24 लाख लोगों ने किया ये काम, आप भी करें

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST
  • 1/6

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के तहत पेंशन योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है. EPS-95 के तहत हाई पेंशन की मांग करने वाले कर्मचारियों से 15,24,365 आवेदन मिले हैं, जिसमें से 5 अगस्‍त, 2026 तक 11,595 मामले अभी भी पेंडिंग पड़े हैं. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 10 अगस्‍त को लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में EPS-95 के तहत ये आंकड़ा शेयर किया है. 
 

  • 2/6

उच्च पेंशन का विकल्प सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर, 2022 के फैसले के बाद आया है, जिसने तय वेतन सीमा से ऊपर वास्तविक बेसिक सैलरी पर योगदान देने वाले पात्र EPS सदस्यों को लागू शर्तों के तहत हाई पेंशन का विकल्प चुनने की अनुमति दी थी.
 

  • 3/6

इस फैसले के बाद, EPFO ने सदस्यों को संयुक्त विकल्पों के वेरिफिकेशन आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई. सरकार ने क्षेत्रीय EPFO ऑफिस को इन आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
 

Advertisement
  • 4/6

5 अगस्त तक, ईपीएफओ के सभी जोन में कुल 15.24 लाख आवेदन मिले थे. हैदराबाद को क्षेत्रीय कार्यालय वाले तेलंगाना में सबसे अधिक 1,65,331 आवेदन दर्ज किए गए, इसके बाद मुंबई-1 (बांद्रा) में 1,26,444 और मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र में 1,26,311 आवेदन मिले. 
 

  • 5/6

क्‍या है ईपीएफओ पेंशन योजना? 
इस योजना के तहत पेंशन का कैलकुलेशन पिछले 60 महीनों के एवरेज पेंशन योग्‍य सैलरी को ध्यान में रखकर की जाती है, इसलिए अधिक पेंशन योग्य वेतन से पात्र ग्राहकों को अधिक मासिक पेंशन मिल सकती है. आम तौर पर, 58 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट के बाद ईपीएस पेंशन के लिए पात्र होने के लिए सदस्यों को कम से कम 10 वर्ष की पात्र सेवा की आवश्यकता होती है. 

  • 6/6

कौन ले सकता है लाभ 
हायर पेंशन (उच्च पेंशन) के लिए वे कर्मचारी और पेंशनभोगी आवेदन कर सकते हैं, जो 31 अगस्त 2014 तक EPS-95 के सदस्य थे और उस समय तय सीमा से अधिक बेसिक सैलरी पर भी पेंशन योगदान के पात्र थे. इसके साथ ही कर्मचारी की कम से कम 10 साल की योग्य सेवा पूरी होनी चाहिए.  

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement