कच्चे तेल के नरम पड़ने से पेट्रोल-डीजल सस्ता, आज ये हैं कीमतें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. सऊदी अरब की तरफ से कहा गया है कि जरुरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों में कटौती का सिलस‍िला सातवें दिन भी जारी है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटी हैं.

बुधवार को लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ है. एएनआई के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 9 पैसे और डीजल में भी 9 पैसे की कटौती हुई है. इस कटौती के साथ दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 81.25 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.

Advertisement

की बात करें तो इस खातिर आपको 74.85 रुपये प्रति लीटर यहां चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, मुंबई में भी ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है. यहां पेट्रोल 8 पैसे सस्ता हुआ है.

इस कटौती के साथ यहां 86.73 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है. डीजल भी 8 पैसे की कटौती के साथ 78.46  के स्तर पर बिक रहा है.

बता दें कि पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. सउदी अरब की तरफ से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा.

की इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट की बदौलत घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है.

        

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement