पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत जारी, आज इतने घटे दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. दूसरी तरफ, रुपये ने भी डॉलर के मुकाबले मजबूती हासिल कर ली है. इसका फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के तौर पर मिल रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है. शुक्रवार को भी ईंधन काफी सस्ता हुआ है. आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 से 45 पैसे की कटौती हुई है. इस तरह नवंबर महीने में ही ईंधन 4 रुपये तक सस्ता हो गया है.

पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. दूसरी तरफ, रुपये ने भी डॉलर के मुकाबले मजबूती हासिल कर ली है. इसका फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के तौर पर मिल रहा है.

Advertisement

शुक्रवार को में पेट्रोल 75.57 रुपये का मिल रहा है. मुंबई की बात करें तो यहां इसकी कीमत 81.10 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. कोलकाता में यह 77.53 और चेन्नई में 78.46 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है.

की बात करें तो इसकी कीमतों में भी कटौती हुई है. दिल्ली में यह 70.56 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 73.91, कोलकाता में यह 72.41 व चेन्नई में 74.55 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है.

इससे पहले अक्टूबर महीने में की कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 85 रुपये से भी ज्यादा महंगा हो गया था. लेकिन कच्चे तेल में लगातार नरमी से ईंधन की कीमत में कटौती होना शुरू हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »