एक माह के भीतर हो जाएगी HDFC बैंक के डेप्यूटी MD की नियुक्ति: आदित्य पुरी

पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक के डेप्यूटी मैनेजिंग डायरेक्टर पारेश सुकथनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. आद‍ित्य पुरी ने कहा कि उन्होंने निजी वजहों से इस्तीफा दिया है.

Advertisement
आदित्य पुरी (PTI File Photo) आदित्य पुरी (PTI File Photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

एचडीएफसी बैंक के डिप्टी एमडी पारेश सुकथनकर ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसको लेकर बैंक के मैनेज‍िंग डायरेक्टर और सीईओ आदित्य पुरी ने सोमवार को कहा है कि वह एक महीने के भीतर उनका विकल्प खोज लेंगे.

आदित्य पुरी सोमवार की सुबह वीडियो कांफ्रेंस‍िंग के जरिये निवेशकों को संबोध‍ित कर रहे थे. इस दौरान पुरी ने कहा कि पारेश के जाने से बैंक की भव‍िष्य की नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.  

Advertisement

का पद छोड़ने को लेकर पुरी ने कहा कि उन्होंने निजी वजहों से यह पद छोड़ा. उनके इस्तीफे का एचडीएफसी के उत्तराध‍िकार की योजना के साथ कुछ लेना-देना नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह सीईओ पद के दावेदारों में से एक थे.

पिछले हफ्ते ने पारेश सुकथनकर के इस्तीफा देने की जानकारी दी. हालांकि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसको लेकर कोई भी जानकारी सार्वजन‍िक नहीं की गई.

बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा था, ''हम आपको सूच‍ित करना चाहते हैं कि पारेश सुकथनकर ने डेप्यूटी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है.''

सुकथनकर के साथ इसकी शुरुआत से जुड़े हुए थे. 1994 से ही वह बैंक के साथ बने हुए थे.

मौजूदा समय में वह बैंक की क्रेडिट, फाइनेंस और मानव संसाधन का प्रबंधन करने के लिए जिम्मेदार हैं. उन्हें डेप्यूटी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर मार्च, 2017 को नियुक्त किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement