Gautam Adani Dharavi: धारावी का कायाकल्प... निवासियों के लिए 10432 घर, अडानी की कंपनी ने शुरू किया काम

Gautam Adani की कंपनी ने मुंबई के धारावी के कायाकल्प को लेकर अपना काम शुरू कर दिया है और यहां रहने वाले पात्र निवासियों के लिए 10,000 से ज्यादा घरों का निर्माण होने लगा है.

Advertisement
धारावी वालों के लिए बन रहे माटुंगा में घर. (Photo: ITG) धारावी वालों के लिए बन रहे माटुंगा में घर. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

गौतम अडानी की कंपनी ने मुंबई के धारावी का कायाकल्प करने का काम शुरू कर दिया है. इसे लेकर अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडानी ने सोमवार को माटुंगा में 22 एकड़ के पुनर्वास हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन किया. इसमें एशिया की सबसे बड़ी अनौपचारिक बस्तियों में से एक धारावी के पात्र निवासियों के लिए 10,432 घरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है. 

Advertisement

इस प्रोजेक्ट में होंगे 10 टावर
Gautam Adani की कंपनी की ओर से दिए गए बयान को देखें, तो मुंबई घारावी के इस प्रोजेक्ट को अडानी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ANDPL) पूरा करेगी. यह धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट के लिए बनाई गई एक स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) कंपनी है. इस प्रोजेक्ट में 10 टावर होंगे, जिनमें 10,432 पुनर्वास अपार्टमेंट तैयार किए जाएंगे और 1,379 कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूनिट्स भी होंगी.

'हर परिवार, सुरक्षित घर का हकदार'
Adani Enterprises के डायरेक्टर प्रणव अडानी ने कहा, 'धारावी में रहने वाला हर परिवार एक ऐसे घर का हकदार है, जहां वे सुरक्षित महसूस करें और भविष्य की योजना बना सकें. हम जानते हैं कि धारावी के परिवारों के लिए इसका क्या मतलब है. माटुंगा में, हम 10 टावर बना रहे हैं जिनमें 10,432 घर और 1,379 कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूनिट्स होंगी. हम ऐसे इलाके बना रहे हैं, जहां ये परिवार बेहतर ढंग से रह सकें और अपने बच्चों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बना सकें.'

Advertisement

इतना बड़ा होगा धारावी वालों का नया घर
प्रणव अडानी के मुताबिक, इन-सीटू (मौजूदा जगह पर) पुनर्वास योजना के तहत धारावी के पात्र निवासियों को 350 वर्ग फुट के घर मिलेंगे. माटुंगा में सबसे पहले सेक्टर 6 और 1 के निवासियों को घर मिलेंगे, इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर धारावी के अन्य पात्र निवासियों के लिए लगभग 4,500 अपार्टमेंट उपलब्ध कराए जाएंगे.

हर टावर में 37 से 39 मंजिलें होंगे, जिनमें 10 से 12 पैसेंजर लिफ्ट और दो खास फायर लिफ्ट होंगी. दो और लिफ्ट कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए होंगी. प्लान की गई सुविधाओं में किंडरगार्टन, कम्युनिटी हॉल, पोडियम गार्डन, बैठने की जगह, सोसाइटी ऑफिस और पूजा स्थल शामिल हैं.

हर रिहैबिलिटेशन बिल्डिंग में कमर्शियल जगह का 10% हिस्सा कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव के लिए रेवेन्यू जुटाने के लिए रिजर्व होगा. ANDPL हैंडओवर के बाद 10 साल तक बिल्डिंग और शेयर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव करेगा. 

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट? 
इन टावरों को महाराष्ट्र सरकार के तहत धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट/स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (DRP/SRA) को तीन चरणों में सौंपा जाएगा. पहले पांच टावर मार्च 2029 तक, अगले दो अगस्त 2029 तक और बाकी तीन अगस्त 2030 तक सौंपे जाने की योजना है.

इस प्रोजेक्ट में US की Sasaki, UK की Buro Happold, मुंबई की StudioPOD, आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर, P&T और ARC Studio के साथ-साथ सिंगापुर के अर्बन-प्लानिंग एक्सपर्ट्स की डिजाइन, इंजीनियरिंग और अर्बन-प्लानिंग की स्पेशिएलिटी का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

Advertisement

भूमि पूजन कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता शामिल हुए. इसके साथ ही यहां मौजूद DRP/SRA के सीईओ महेंद्र कल्याणकर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट धारावी के परिवारों के लिए एक अहम कदम है. हमारा ध्यान सुरक्षित, आधुनिक घर और बेहतर जीवन के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर देने पर है.

धारावी वालों को दिखाई झलक
ANDPL के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिल सरदाना ने बताया कि 22,500 स्क्वायर फीटट में फैले धारावी एक्सपीरियंस सेंटर ने निवासियों को प्लान किए गए घरों और इलाकों की पहली झलक दिखाई. कंस्ट्रक्शन शुरू होने के साथ, हमारा ध्यान डिलीवरी और लंबे समय तक रखरखाव पर है. 

उन्होंने कहा कि इस सेंटर में लाइफ-साइज सैंपल घर, 3D वॉकथ्रू और इंटरैक्टिव डिस्प्ले हैं जो घर, काम की जगह, सुविधाएं, ट्रांसपोर्ट और खुली जगहों को दिखाते हैं. बड़े रीडेवलपमेंट प्लान में दुकानों, स्कूलों, हेल्थकेयर सुविधाओं, पार्कों, पूजा स्थलों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दूसरे सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक मिक्स्ड-यूज टाउनशिप बनाने का प्लान है, जिसमें जरूरी सेवाएं 15 मिनट की पैदल दूरी के अंदर होंगी.

Dharavi में रहते हैं 10 लाख लोग 
गौरतलब है कि मुंबई का धारावी, जहा 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं, एक घनी आबादी वाला इलाका है. यहां एक बड़ी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था है और कई छोटे पैमाने के मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियल उद्यम हैं. रीडेवलपमेंट का मकसद घरों और सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना तो है ही, इसके साथ योग्य निवासियों को उचित जगह देना और स्थानीय आजीविका को सहारा देना भी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »