'जमीन पर आएंगे घरों के दाम!..' वायरल पोस्ट ने बढ़ाई बेंगलुरु के बायर्स की टेंशन

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में गिरावट आने पर प्रीमियम प्रोजेक्ट्स सबसे पहले अपनी चमक खो देते हैं और इनके दाम तेजी से गिरते हैं, क्योंकि इनमें विलासिता या भविष्य की ग्रोथ का कोई ठोस आधार नहीं होता.

Advertisement
बेंग्लुरु में लग्जरी घरों के कीमतों में आ सकती है कमी (Photo-ITG) बेंग्लुरु में लग्जरी घरों के कीमतों में आ सकती है कमी (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

बेंगलुरु के हाउसिंग मार्केट में कीमतों में गिरावट की आहट एक बार फिर सुनाई देने लगी है. सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैल रही है कि ग्लोबल टेक सेक्टर (IT) में छाई सुस्ती शहर के महंगे घरों की मांग को कम कर सकती है.

चर्चा यह है कि मोटी सैलरी और सुरक्षित नौकरियों के दम पर अब तक जो 'महंगी लाइफस्टाइल' चल रही थी, उसे लंबे समय तक बरकरार रखना शायद मुमकिन न हो.

Advertisement

अगर लग्जरी सेगमेंट की कीमतों में नरमी आती है, तो इसका असर ₹2-3 करोड़ वाले मिड-मार्केट घरों पर भी पड़ेगा और उनकी कीमतों का असली सच सामने आ जाएगा. बेंगलुरु के प्रॉपर्टी मार्केट को लेकर रेडिट (Reddit) पर छिड़ी एक बहस ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. चर्चा है कि मंदी की स्थिति में सबसे ज्यादा गाज उन 'स्टैंडअलोन अपार्टमेंट्स' पर गिरेगी, जिनमें आधुनिक सुख-सुविधाओं का अभाव है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग: क्या तीसरा खाड़ी युद्ध शुरू? ट्रंप के वादे और मिडिल ईस्ट का तनाव

क्यों डरे हैं लोग?

यूजर्स का तर्क है कि कई महंगे अपार्टमेंट युवा पेशेवरों या NRI निवेशकों ने खरीदे हैं, जो भारी-भरकम लोन और भविष्य में सैलरी बढ़ने की उम्मीद पर टिके हैं, पोस्ट में लिखा गया, "जैसे ही बड़े पदों पर बैठे लोगों की नौकरियों पर आंच आएगी, इन अपार्टमेंट्स की असलियत सामने आने लगेगी." अगर आय की स्थिरता डगमगाती है, तो मौजूदा ऊंचे दाम टिक नहीं पाएंगे. यूजर ने आगे लिखा, "एक बार जब लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमतें गिरेंगी, तो ₹2-3 करोड़ के 'औसत' घर भी आसमान से जमीन पर आ जाएंगे. सबसे बुरा हाल उन स्टैंडअलोन अपार्टमेंट्स का होगा, जिनमें न तो कोई सुविधा है और न ही इतनी ऊंची कीमतों का कोई ठोस कारण. "

Advertisement

लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे हाई-टेक सेक्टर से जुड़े लोगों की सैलरी कम होगी और वे बचत की कोशिश करेंगे, एनआरआई (NRI) अपनी सुरक्षा के लिए घरों को बेचना शुरू कर देंगे. वहीं, वे परिवार जिनकी आय अब बहुत ज्यादा नहीं रही, वे किसी तरह खींच-तान कर अपनी किश्तें भरने की कोशिश में फंसे रह जाएंगे. ग्रोथ न होने के कारण, बिल्डर्स जो अब तक अपार्टमेंट के रख-रखाव पर ध्यान दे रहे थे, वे भी संपत्ति की अनदेखी करने लगेंगे, जिससे कीमतों में और भी ज्यादा गिरावट आएगी.

यह भी पढ़ें: 3Bhk दिलाओ, आधा किराया ले जाओ! बेंगलुरु में घर ढूंढ रहे युवक का सोशल मीडिया पर ऑफर

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि दुनिया भर में जिस तरह से नई नौकरियों में कमी आ रही है, सैलरी धीरे बढ़ रही है और टेक कंपनियों में मिलने वाले बोनस कम हो रहे हैं, उससे घरों की डिमांड गिर सकती है. पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि अब कर्मचारियों के पास ज्यादा सैलरी मांगने की ताकत नहीं रही, इसलिए मोटी तनख्वाह के भरोसे जो ऐशो-आराम वाली लाइफस्टाइल शुरू की गई थी, उसे अब कायम रखना मुश्किल होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »