Robert Kiyosaki Alert: गरीबों जैसा मत कहना- 'I can’t afford', रॉबर्ट कियोसाकी बोले- छिनने वाले हैं आपके पैसे?

Robert Kiyosaki Alert: मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का नया पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने दो बड़े कारण बताए हैं, जिनसे पैसा डूब सकता है. इसके साथ ही उन्होंने Gold-Silver और बिटक्वाइन को रियल मनी बताते हुए इनमें निवेश की सलाह दी है.

Advertisement
रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी बड़ी सलाह. (Photo: Social Media/X) रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी बड़ी सलाह. (Photo: Social Media/X)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए निवेश की सलाह कहते हुए नजर आते हैं. अब उनका एक नया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पैदा हुआ मिडिल ईस्ट टेंशन का जिक्र किया है और लोगों से आर्थिक रूप से सुरक्षित रहने की अपील की है. उन्होंने सोना-चांदी के साथ ही बिटक्वाइट और इथेरियम जैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की सलाह देते हुए लिखा है, 'यह न कहें कि मैं इन रियल मनी को नहीं खरीद सकता, क्योंकि ये गरीब इंसान के शब्द हैं.'

Advertisement

'महंगाई आपका पैसा चुरा लेगी'
रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ट्विटर (अब X) पर गुरुवार को किए गए अपनी पोस्ट में बड़ा अलर्ट देते हुए कहा कि दो कारण हैं, जिनकी वजह से महंगाई आपका पैसा चुरा सकती है. इनमें पहला कारण उन्होंने मिडिल ईस्ट में तनाव को बताया है. रिच डैड पुअर डैड के राइटर ने लिखा, 'जब तक ईरान में युद्ध (Iran War) जारी रहेगा, तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई का कारण बनेंगी और आपके पास मौजूद पैसे की खरीदने की ताकत (Purchasing Power) कम होती जाएगी.'

नेशनल कर्ज सरकारों पर भारी
दूसरा कारण बताते हुए रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि लगातार बढ़ता जा रहा राष्ट्रीय कर्ज दूसरी बड़ी मुसीबत है, जिसके कारण सरकारों को और ज्यादा 'नकली पैसा' छापना पड़ेगा. बता दें कि डॉलर को अक्सर कियोसाकी फेक करेंसी बताते हुए नजर आते हैं. इन दो वजह से आने वाले महंगाई के संकट की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों को सही जगह निवेश करने के लिए सतर्क रहने और अपने पैसे की सुरक्षा करने की सलाह दी है. 

Advertisement

'ये मत कहना खरीद नहीं सकता...'
कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, 'नकली पैसे के पीछे भागने के बजाय असली पैसा बनाए. सोना, चांदी, Bitcoin और Ethereum में निवेश करें. ये ऐसा असली पैसा है, जिसकी खरीदने की ताकत समय के साथ बढ़ती ही जाएगी, जबकि नकली पैसा उन लोगों की दौलत चुरा लेता है, जो कुछ नहीं करते.

रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने अपनी इस सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बड़ी बात कही. उन्होंने लिखा, 'कृपया यह न कहें कि मैं इन असली एसेट्स को नहीं खरीद सकता, क्योंकि ये एक गरीब इंसान के शब्द हैं. बल्कि आप खुद से पूछें कि मैं इसे खरीदने का इंतजाम कैसे कर सकता हूं?, जो एक अमीर इंसान के शब्द होते हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement