Prashant Kishor Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रशांत किशोर? दिल्‍ली-पटना से गुवाहाटी तक में प्रॉपर्टी

Prashant Kishor Net Worth: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं और जन सुराज पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जोरदार जीत हासिल कर ली है. उन्होंने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग के सामने अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था.

Advertisement
बिहार के बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर. (File Photo: ITG) बिहार के बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

बिहार के बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं और उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 18,953 वोटों से करारी शिकस्त दे दी है. पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी और शुरुआत से ही जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए थे. इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बीते 30 जुलाई को हुआ था. 

Advertisement

प्रशांत किशोर की संपत्ति की बात करें, तो इसका खुलासा उन्होंने चुनावी नामांकन के दौरान चुनाव आयोग के सामने रखे गए अपने हलफनामे में किया था. इसके मुताबिक, प्रशांत किशोर और उनकी फैमिली की कुल संपत्ति (Prashant Kishor Net Worth)‍ 198 करोड़ रुपये है, जबकि उनके ऊपर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज भी है.

प्रशांत किशोर के पास चल-अचल संपत्ति
चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर और उनकी उनकी पत्नी के पास चल और अचल संपत्तियों को जोड़कर कुल 198 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई थी. इनमें दिल्ली, पटना से लेकर गुवाहाटी तक उनके घर-फ्लैट भी शामिल थे. इतना ही नहीं प्रशांत किशोर के पास सोना-चांदी और बैंकों में भी मोटी रकम डिपॉजिट है. 

शेयर-FD और PPF में मोटा निवेस
प्रशांत किशोर की ओर से चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में बताया गया था कि उनके पास कैश 65,570 रुपये कैश, जबकि पत्नी जाह्नवी दास के पास 1,95,200 रुपये कैश था. इसके अलावा प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के अलावा शेयर में भी मोटा निवेश किया है. उनके पोर्टफोलियो में 63 लाख रुपये से ज्‍यादा के शेयर मौजूद हैं. 

Advertisement

FD Investment की बात करें, तो ये 3 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का है. इसके अलावा करीब 1.24 करोड़ रुपये का म्‍यूचुअल फंड निवेश, जबकि  पोस्‍ट ऑफिस PPF में 58.75 लाख रुपये का भी इन्वेस्टमेंट है. इसके अलावा प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की तमाम लाइफ इंश्‍योरेंस चल रही हैं, जो करीब 5.34 करोड़ रुपये की हैं. 

प्रशांत किशोर के पास कितना सोना? 
Gold-Silver की बात करें, तो प्रशांत किशोर के पास ज्वेलरी के नाम पर सिर्फ एक सोने की अंगूठी चुनावी हलफनामे में बताई गई है. जबकि उनकी पत्नी के पास 64 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत की करीब 475 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है. इसके अलावा उनक पास 200 ग्राम चांदी भी है, जो लगभग 46 हजार रुपये की बताई गई है.

कल मिलाकर देखें, तो प्रशांत किशोर ने अपनी कुल चल संपत्ति 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 रुपये की घोषित की है, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास 89 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपये की चल संपत्ति होने की जानकारी दी गई.

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर की चल संपत्ति के अलावा अगर उनकी अचल संपत्ति पर गौर करें, तो चुनावी एफिडेबिट के मुताबिक उनके पास 73 करोड़ 87 लाख की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 12 करोड़ 42 लाख की घर-जमीन दर्ज है. 

Advertisement

हलफनामे को देखें, तो प्रशांत किशोर के पास रोहतास जिले के शिवसागर में 3 एकड़ से ज्यादा एग्रीकल्चर लैंड है. इसके अलावा प्रशांत किशोर के पास पटना के पाटलिपुत्र में एक मकान, दिल्ली के वसंत विहार में एक घर है. यूपी के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में एक अपार्टमेंट में दो फ्लैट, गाजियाबाद के वसुंधरा में एक फ्लैट के अंदर 50 फीसदी भागीदारी (मातृ संपत्ति) है. इतना ही नहीं, बिहार के बक्सर में आवासीय मकान, बिहार के रोहतास जिला स्थित कोनार गांव में पैतृक संपत्ति भी है. 

वहीं पत्नी जाह्नवी दास के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टीज पर नजर डालें, तो उनके नाम पर असम की गुवाहाटी में प्रॉपर्टी है. गुवाहाटी के मदर टैरेसा रोड में एक अपार्टमेंट है. इसके अलावा नोएडा स्थित जेपी ग्रींस में भी एक प्रॉपर्टी का अलॉटमेंट है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »