मां से लिया उधार, फिर खोली थी शॉप... आज ₹22,500Cr में हुई डील!

पिज्‍जा बेचने वाला फेमस ब्रांड पिज्‍जा हट बिक गया है, जिसकी डील 22,500 करोड़ रुपये में हुई है. इसके अब दो मालिक हैं, जिन्‍होंने इसके चेन को खरीदा है. कभी दो भाईंयों ने इसकी शुरूआत की थी.

Advertisement
बिक गई पिज्‍जा हट. (Photo:REUTERS/Luc Gnago) बिक गई पिज्‍जा हट. (Photo:REUTERS/Luc Gnago)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

अमेरिका की फेमस फूड सेक्‍टर का एक ब्रांड बिक चुका है. ये अमेरिका में पिज्‍जा बनाने के मामले में दूसरे नंबर की कंपनी है. कभी इस कंपनी को बनाने के लिए दो भाइयों ने मां से उधार लेकर आउटलेट खोला था, लेकिन आज यह एक फेमस कंपनी है, जिसका एक ब्रांड, जो पिज्‍जा हट के नाम से फेमस है, बिक गया है. 

Advertisement

Pizza Hurt ब्रांड की डील  2.7 अरब डॉलर (करीब 22,500 करोड़ रुपये) में हुई है. अब इस डील के तहत ग्‍लोबल रेस्‍टोरेंट ब्रांड दो नए मालिकों के बीच बंट जाएगा. प्राइवेट इक्विटी फर्म लॉन्ग रेंज कैपिटल पिज्जा हट के वैश्विक परिचालन का अधिकांश हिस्सा 1.5 अरब डॉलर में खरीदेगी, जबकि यम चाइना होल्डिंग्स मुख्य भूमि चीन में स्थित पिज्जा हट के कारोबार को 1.2 अरब डॉलर में खरीदेगी.

पैरेंट कंपनी YUM ब्रांड्स बिक्री में गिरावट और बढ़ते कम्‍पटीशन के कारण कारोबार को बचे रही है. नियामकीय अप्रूवल के तहत इसकी डील पूरी होगी. इस डील के 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्‍मीद है. 

पिज्जा हट क्यों बिका?
यह बिक्री रेस्तरां समूहों के सामने आ रही चुनौतियों के बीच हुई है, जिनमें उपभोक्ता खर्च में कमी, कुछ क्षेत्रों में बिक्री में गिरावट और बढ़ती लागत शामिल हैं. केएफसी और टैको बेल की मालिक यम ब्रांड्स ने कहा कि इस सौदे से उन्हें अपने तेजी से बढ़ते ब्रांडों पर फोकस करने में मदद मिलेगी. 

Advertisement

कंपनी के सीईओ क्रिस टर्नर ने कहा कि इन ट्रांजेक्‍शन से यम को एक ज्‍यादा फोकस कंपनी बनाने में मदद मिलेगी. उन्‍होंने आगे कहा कि लॉन्ग रेंज और यम चाइना के तहत, पिज्‍जा हट भविष्‍य में विकास के लिए अच्‍छी स्थिमि में होगी, क्‍योंकि इसके मालिक रेस्‍तरां इंडस्‍ट्री में बड़ी खासियत रखते हैं. 

अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है पिज्‍जा हट
अमेरिका में, डोमिनोज के बाद पिज्‍जा हट दूसरी सबसे बड़ी पिज्‍जा कंपनी है, जिसके लगभग 6,300 स्टोर हैं और पिछले साल इसकी घरेलू बिक्री 5.1 बिलियन डॉलर थी. हालांकि, इसकी अमेरिकी बिक्री में लगभग दो वर्षों से गिरावट आ रही है, और यम की योजना इस साल अमेरिका में अपने लगभग 250 घाटे में चल रहे आउटलेट्स को बंद करने की है.  

मां से लिए थे 12,500 रुपये उधार
पिज्जा हट की स्थापना 1958 में फ्रैंक और डैन कार्नी भाइयों ने की थी, जिन्होंने कंसास के विचिटा में पहला आउटलेट खोलने के लिए अपनी मां से 600 डॉलर उधार लिए थे. उस समय 1 डॉलर के बराबर करीब 21 रुपये था. इस हिसाब से देखा जाए तो करीब 12000 रुपये मां से उधार लेकर दोनों भाइयों ने आउटलेट खोला था. सीमित जगह के कारण शुरुआत में यह चेन केवल टेकअवे पर फोकस थी, लेकिन बाद में इसने डाइन-इन सर्विस भी शुरू कर दी. 

Advertisement

पेप्सिको ने 1977 में पिज्जा हट का अधिग्रहण किया, जिससे यह उसके पोर्टफोलियो में शामिल हो गया जिसमें केएफसी और टैको बेल भी थे. इन रेस्तरां व्यवसायों को 1997 में अलग करके ट्राइकॉन ग्लोबल रेस्टोरेंट्स बनाया गया, जो 2002 में यम ब्रांड्स बन गया. पिज्जा हट का वैश्विक स्तर पर विस्तार हुआ, जहां इसने कई ग्राहकों को पश्चिमी शैली के अनौपचारिक भोजन से परिचित कराया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »