Petrol-Diesel Price Today: क्या आपके शहर में आज बदल गया पेट्रोल-डीजल का भाव? यहां करें चेक

Fuel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) में उतार चढ़ाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं. भारतीय सरकारी ऑयल कंपनियों ने आज, 19 नवंबर 2022 को भी वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है. आप RSP कोड के माध्यम से अपने फोन से ही एक SMS के जरिए घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतें चेक कर सकते हैं.

Advertisement
Petrol-Diesel Prices Today 19 November 2022 Petrol-Diesel Prices Today 19 November 2022

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें देश भर में लगातार स्थिर हैं. सरकारी ऑयल कंपनियों की ओर से आज, 19 नवंबर को जारी किए गए रेट के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों तक में वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) में गिरावट के बाद भी राष्ट्रीय बाजार में 21 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार) को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. पोर्ट ब्‍लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.

Advertisement

NCR में तेल की कीमत

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है. जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर है. इसके अलावा गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है.

महानगरों की बात करें तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

Advertisement
शहर का नाम पेट्रोल रु.लीटर डीजल रु.लीटर
अजमेर 108.43 93.67 
श्रीगंगानगर 113.65 98.39
पटना  107.48  94.36 
नोएडा 96.57 89.96
चंडीगढ़ 96.20 84.26
गुरुग्राम 97.18 90.05

राजस्थान के प्रमुख जिलों में पेट्रोल का भाव
राजस्थान में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ने के कारण भाव स्थिर हैं. जयपुर में अभी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपये जबकि इसी तरह डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा अलवर में पेट्रोल 109.71 रुपये और डीजल 94.81 रुपये हैं. बीकानेर में पेट्रोल 110.72 रुपये और डीजल 95.75 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है.

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement